खुले में नहीं बितानी होगी रात, शेल्टर होम की मिलेगी सौगात , ये है व्‍यवस्‍था

सर्दी बढ़ने के साथ उससे निपटने के इंतजाम भी प्रशासन ने शुरू कर दिए हैं। सर्द रात में रुकने के लिए रैन बसेरा तैयार हो गया है। लेबर कालोनी स्थित 100 बेड के रैन बसेरा कल से शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:22 PM (IST)
खुले में नहीं बितानी होगी रात, शेल्टर होम की मिलेगी सौगात , ये है व्‍यवस्‍था
सर्द रात में रुकने के लिए रैन बसेरा तैयार हो गया है।

हाथरस, संवाद सहयोगी। सर्दी बढ़ने के साथ उससे निपटने के इंतजाम भी प्रशासन ने शुरू कर दिए हैं। सर्द रात में रुकने के लिए रैन बसेरा तैयार हो गया है। लेबर कालोनी स्थित 100 बेड के रैन बसेरा कल से शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। नगर पालिका द्वारा शहर में एक दिसंबर से शेल्टर होम शुरू किया जा रहा है। जल्द ही नगर पालिका द्वारा प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी।

यह है व्‍यवस्‍था

नवंबर माह जाते-जाते सर्दियां भी तेज होती जा रही हैं। धूप खिलने से भले ही दिन में राहत मिलती हो पर रात में सर्दियों के लिए चलते लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्राें से शहर आने वाले राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ पड़ता है। ऐसे लोगाें को राहत देने के लिए डूडा और नगर पालिका द्वारा एक दिसंबर से शहर में शेल्टर होम शुरू किया जा रहा है। लेवर कालोनी स्थित 100 बेड का शेल्टर होम करीब चार वर्ष पहले तैयार किया गया था, लेकिन हैंडओवर न होने क ेकारण यह शुरू नहीं हो सका था। अब डूडा इसे नगर पालिका को हैंडओवर कर देगा। एक दिसंबर से इसे शुरू करने की तैयारी है। इसमें 100 बिस्तरों की व्यवस्था अलग-अलग कमरों में की गई है।

जल्द होगी अलाव की व्यवस्था

सर्दियों को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब जल्द ही शहर में अलाव की व्यवस्था की जाएगी। यह अलाव शहर में सभी प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तालाब चौराहा, सरकारी चिकित्सालय गांधी पार्क तिराहा सहित अन्य स्थानों पर लगवाए जाएंगे। इससे रात के समय राहगीरों के अलावा रिक्शा वाले, वाहन चालक व दुकानदारों को राहत मिलेगी।

शहर में आने वाले राहगीरों के लिए शेल्टर होम एक दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसमें हथठेले वाले व आश्रयहीन लाेग भी रात गुजार सकते हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जल्द ही शहर में अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी।

- अनिल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस

chat bot
आपका साथी