किशोरी पर कमेंट करने वाले शोहदे की धुनाई

क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड पर बुधवार दोपहर सब्जी बेच रही किशोरी पर शोहदों ने कमेंट कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:28 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 02:28 AM (IST)
किशोरी पर कमेंट करने वाले शोहदे की धुनाई
किशोरी पर कमेंट करने वाले शोहदे की धुनाई

जासं, अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड पर बुधवार दोपहर सब्जी बेच रही किशोरी पर शोहदों ने कमेंट कर दिया। किशोरी ने पहले नजरअंदाज किया। फिर कमेंट करने पर किशोरी की मां ने एक युवक को पकड़ लिया। जमकर धुनाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तीन युवक भाग निकले।

क्वार्सी चौराहे के पास बुधवार शाम किशोरी सब्जी बेच रही थी। साथ में मां भी थी। पास की गोल गप्पे की ढकेल पर चार युवक आए और किशोरी को देखकर कमेंट करने लगे। काफी देर तक किशोरी ने नजरअंदाज किया। हद हो गई तो किशोरी ने शोर मचा दिया। किशोरी की मां ने एक युवक को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि एक युवक हिरासत में है।

chat bot
आपका साथी