सरकार ने हर तबके को दिया सहारा, अलीगढ़ में भाजपा जनप्रतिनिधियों का दावा

योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर सांसद-विधायकों ने गिनाईं उपलब्धियां।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:06 PM (IST)
सरकार ने हर तबके को दिया सहारा, अलीगढ़ में भाजपा जनप्रतिनिधियों का दावा
सरकार ने हर तबके को दिया सहारा, अलीगढ़ में भाजपा जनप्रतिनिधियों का दावा

जासं, अलीगढ़ : जिले के भाजपा सांसद व विधायकों ने रविवार को प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा, योगी सरकार ने बिना भेदभाव के हर तबके को सहारा दिया। रोटी, रोजगार और रहने के लिए छत दी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है।

कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता सांसद सतीश गौतम ने प्रदेश सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कहा, योगी सरकार ने असंभव को भी संभव करके दिखाया है। सत्ता संभालते ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए भयमुक्त वातावरण प्रदान किया। गरीबों को आवास देकर मिसाल कायम की। माफिया की अवैध ढंग से अर्जित संपत्तियों को जब्त व जमींदोज किया। बेहतर व सुगम यातायात के लिए चौड़े-चौड़े हाईवे, मेट्रो कनेक्टिविटी व एक मंडल को दूसरे मंडल से एयर कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ा है। साढ़े चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। स्वरोजगार स्थापना के लिए उद्यम सारथी एप का संचालन किया है। कोरोना संकटकाल में आपदा को अवसर में बदलते हुए हर हाथ को काम और हर भूखे को मुफ्त खाद्यान्न दिया। नारी सुरक्षा, स्वावलंबन व सम्मान को बनाए रखने के लिए मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया। कन्या सुमंगला योजना चलाई। उच्चशिक्षा का जिम्मा लिया। ईज आफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश 14वें स्थान से उठकर दूसरे पर पहुंच गया है। भारत सरकार की 44 परियोजनाओं में प्रदेश शीर्ष पर है। भवन व सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की परामर्शदात्री समिति के चेयरमैन रघुराज सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, खैर विधायक अनूप प्रधान, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह व जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने भी सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। स्थानीय मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया। इसमें फल मंडी को हटवाने, साथा चीनी मिल का जीर्णोद्धार, टीपी नगर की स्थापना, शहर में तैराकों के लिए स्वीमिग पुल आदि प्रमुख रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सरकार के साढ़े चार साल पूर्ण होने पर बधाई दी। 'विकास की लहर-हर गांव हर शहर' फोल्डर का विमोचन किया।

chat bot
आपका साथी