जिस कॉलेज में पढ़े उसी से सेवानिवृत्त हो गए यशपाल

अलीगढ़ पिसावा कस्बे के विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक यशपाल सिंह शनिवार को विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:47 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:47 PM (IST)
जिस कॉलेज में पढ़े उसी से  सेवानिवृत्त हो गए यशपाल
जिस कॉलेज में पढ़े उसी से सेवानिवृत्त हो गए यशपाल

अलीगढ़ : पिसावा कस्बे के विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक यशपाल सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। कॉलेज के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए विदाई दी। खास बात यह रही कि यशपाल सिंह वर्ष 1978 -79 में इसी कॉलेज के छात्र रहे और वर्ष 1986 में इसी कॉलेज के सहायक लिपिक पद पर उनका चयन हो गया था। वर्ष 2008 में प्रमोशन मिलने पर उन्हें प्रधान लिपिक की जिम्मेदारी मिली। शनिवार को आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य विजयपाल सिंह व संचालन अशोक कुमार गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक गीता तोमर रहीं। इस दौरान प्रिंसिपल झुन्नीलाल वर्मा, उप प्रिंसिपल विवेक कुमार, राजेंद्र सिंह, केपी सिंह, जगपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, चन्द्रवीर सिंह, ग्रीस चंद्र गौड़, मुन्नालाल ओझा आदि ने शुभकामनाएं दीं। अजय कुमार, अशोक कुमार, रणवीर सिंह, कुलदीप, केशव दास, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी