Aligarh Weather Forecast : यास चक्रवात के चलते फिर बदला मौसम का मिजाज Aligarh news

तूफान के बाद पूरे देेेेश में मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। इसका असर उत्‍तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि मंगलवार की देर रात मौसम में परिवर्तन देखा गया। आसमान में बादल छाए हुए थे। बुधवार की सुबह भी आसमान में बादलों का डेरा रहा

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 09:21 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 09:21 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : यास चक्रवात के चलते फिर बदला मौसम का मिजाज  Aligarh news
बुधवार को दिन चढ़ने के साथ सूरज ने भी चमक बिखेर दी।

अलीगढ़, जेएनएन । तूफान के बाद पूरे देेेेश में मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। इसका असर उत्‍तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि मंगलवार की देर रात मौसम में परिवर्तन देखा गया। आसमान में बादल छाए हुए थे। बुधवार की सुबह भी आसमान में बादलों का डेरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य ने अपनी चमक बिखेर दी। 

फिर बदल सकता है मौसम

टाक्टे तूफान के बाद अब यास चक्रवात ने बंगाल में दस्‍तक दे दी है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है एक बार फिर मौसम बदल सकता है। हालांकि इस बारिश से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन चक्रवात से पेड़ों को नुकसान हो सकता है। बिजली प्रभावित हो सकती है। कुछ दिन पहलेे आए टाक्‍टे तूफान से मई महीने में सावन जैसा मौसम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। पिछले 10 साल में रिकार्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। बीते दो  तीन दिनों से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। 

संक्रमाक बीमारियों को बढ़ा खतरा

बारिश के चलते अब संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। जलभराव के चलते मलेरिया, डेंगू की बीमारी फैल सकती है। देहात के साथ ही शहरी के भी कई क्षेत्रों में जलभराव है।

chat bot
आपका साथी