यज्ञ से मानव जाति में कल्याण के साथ ज्ञान की वृद्धि होती है Aligarh news

महायज्ञ का आयोजन वैद्य मणींद्र सत्यार्थी द्वारा पंडित परम किशोर शर्मा के सानिध्य में किया गया था गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक उदय प्रकाश एवं उनकी टोली में शामिल बाबा महेंद्र पाल सिंह कल्याणी गुप्ता शशि प्रभा लता यादव ने यज्ञ को संपन्न कराया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:33 PM (IST)
यज्ञ से मानव जाति में कल्याण के साथ ज्ञान की वृद्धि होती है  Aligarh news
विजयगढ़ नगर के राधे राधे आश्रम में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पांच कुंडीय हवन का आयोजन किया गया ।

अलीगढ़, जेएनएन : विजयगढ़ नगर के राधे राधे आश्रम में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पांच कुंडीय हवन का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।

समाज कल्‍याण के जरूरी है यज्ञ

महायज्ञ का आयोजन वैद्य मणींद्र सत्यार्थी द्वारा पंडित परम किशोर शर्मा के सानिध्य में किया गया था, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक उदय प्रकाश एवं उनकी टोली में शामिल बाबा महेंद्र पाल सिंह, कल्याणी गुप्ता, शशि प्रभा, लता यादव ने यज्ञ को संपन्न कराया। परम किशोर शर्मा ने कहा मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण के संदर्भ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है, इससे देवताओं में शक्ति प्रदान होती है तथा बदले में मानव जाति का कल्याण होता है। यज्ञ का उद्देश्य व्यक्ति उपासना, साधना, आराधना अंशदान समय दान जीवन में धारण करें तथा इससे मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। यही नहीं यज्ञ का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण एवं समाज कल्याण के लिए संपन्न कराना अति आवश्यक है।

होते रहनेे चाहिए महायज्ञ 

वहीं प्रमुख समाज सेवी वैद्य गोपाल शरण गर्ग ने कहां इस प्रकार के महायज्ञ होते रहने चाहिए। यज्ञ से मानव जाति में कल्याण के साथ-साथ ज्ञान की वृद्धि होती है हमारा देश भक्ति श्रद्धा भाव के लिए संसार में जाना जाता है तथा यहां की पावन भूमि पर ही परमात्मा का अवतार होता रहा है। कस्बा में इसी प्रकार का एक और गायत्री महायज्ञ आने वाले समय में होना चाहिए, जिससे यहां के लोग पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। यज्ञ समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर ज्वाला शरण शर्मा, आशीष पायल, राजेश गर्ग, शैलेंद्र शर्मा, गवेंद्र सिंह प्रधान, नीरज सत्यार्थी आदि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी