WPC Cell in Aligarh: उम्मीदों पर खरा उतर रहा डब्ल्यूपीसी, हाथों हाथ निपट रहीं महिलाओं की समस्याएं

कलक्ट्रेट में संचालित डब्ल्यूपीसी यानि वूमेन प्रोटेक्‍शन सेल महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। यहां महिलाओं से जुड़ी शिकायतें हाथों हाथ निपट रही हैं। बुधवार को भी सेल की टीम ने कई समस्याओं का निस्तारण किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:38 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:38 PM (IST)
WPC Cell in Aligarh: उम्मीदों पर खरा उतर रहा डब्ल्यूपीसी, हाथों हाथ निपट रहीं महिलाओं की समस्याएं
वूमेन प्रोटेक्‍शन सेल महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। कलक्ट्रेट में संचालित डब्ल्यूपीसी यानि वूमेन प्रोटेक्‍शन सेल महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। यहां महिलाओं से जुड़ी शिकायतें हाथों हाथ निपट रही हैं। बुधवार को भी सेल की टीम ने कई समस्याओं का निस्तारण किया। यह सभी घरेलू हिंसा से जुड़े मामले थे। अगर पिछले एक महीने की पड़ताल करें तो बड़ी संख्या में समस्याओं का निस्तारण हुआ है। बुधवार को भी क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक समस्या का निस्तारण कराया गया। इसमें पति-पत्नी के बीच आपसी सुलह से विवाद को खत्म कराया गया।

दो साल पहले हुई थी शुरुआत

महिला समस्याओं के लिए सवा दो साल पहले तत्कालीन डीएम चंद्रभूषण सिंह कलक्‍ट्रेट में वूमेन प्रोटेक्‍शन सेल की शुुरुआत की थी। इसके संचालन की जिम्मेदारी पूर्ति विभाग की तत्कालीन एआरओ स्मृति गौतम को दी गई। वहीं, इनके साथ पीओ हितेष कुमारी व डीसी एमएसके नीतू सारस्वत को भी लगाया गया। यह टीम हर दिन कलक्ट्रेट में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई करती है। शुरुआत में सेल काफी अच्छा चला। करीब 300 से अधिक मामलों का निस्तारण इस टीम ने कियाए,लेकिन इसके बाद कोरोना आ गया। ऐसे में वूमेन प्रोटेक्सन सेल की टीम को कंट्रोल रूम में लगा दिया गया। अब कोरोना के मामले कम होने पर फिर से इस सेल का संचालन शुरू हो गया है। अब एआरओ की अनुपस्थित में पीओ हितेष कुमारी व डीसी एमएसके नीतू सारस्वत ही इसे संभाल रहीं हैं। हर दिन यह दोनों महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करती हैं।

समस्या का हुआ निस्तारण

बुधवार को क्वार्सी क्षेत्र की एक महिला सेल में शिकायत करने पहुंची। इसने बताया कि उसका पति शराब पीकर घर पर उसके साथ मारपीट करता है और घर में घुसने नही देता है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डब्ल्यूपीसी में दोनो पक्षों को बुलाया। दोनों पक्षों से बारी-बारी से बात कर मामले को आपसी समझौते से सुलह कराने का प्रयास किया गया, इस पर दोनों लोग मान गए और साथ में घर वापस हुए।

chat bot
आपका साथी