Aligarh Exhibition : डब्ल्यूपीसी के कायल हुए सिंगर कैलाश खेर, तारीफों के बांधे पुल Aligarh News
डब्ल्यूपीसी अब एक माडल बन गया है। गुरुवार को सिंगर कैलाश खेर भी इसके कायल हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को इस माडल की जमकर तारीफ की। कहा कि यह अनोखी पहल है। सभी को इससे सीख लेनी चाहिए। महिलाओं को भी खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए।
अलीगढ़, जेएनएन। महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए संचालित डब्ल्यूपीसी अब एक माडल बन गया है। गुरुवार को सिंगर कैलाश खेर भी इसके कायल हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को इस माडल की जमकर तारीफ की। कहा कि, यह अनोखी पहल है। सभी को इससे सीख लेनी चाहिए। महिलाओं को भी खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने डब्ल्यूपीसी के बोर्ड पर संदेश भी लिखा।
गुरुवार को वह अलीगढ़ महोत्सव में प्रस्तुति के लिए पहुंचे। करीब तीन घंटे तक यहां के कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक गाने की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने डीएम के निर्देशन में महिलाओं की समस्या के लिए संचालित डब्ल्यूपीसी की तारीफ की। कहा कि, लीगढ़ में यू तो बहुत सारे काम हैं, जिन्हें डीएम ने पूरा किया है, लेकिन वूमेन प्रोटेक्शन सेल भी इनमें से एक है। इससे केवल महिलाओं को ही फायदा नहीं मिल रहा, बल्कि पुरुषों को भी इसका फायदा मिल रहा है। लोगों में इससे जागरुकता आ रही है। महिनलाओं को अपनी बात रखने में कभी झिझक नहीं करनी चाहिए। इस माडल के लिए डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम बधाई के पात्र है। डब्ल्यूपीसी की इंचार्ज स्मृति गौतम ने कैलाश खेर को पूरी टीम के बारे में अवगत कराया। बताया कि, अब तक करीब 300 से अधिक इस सेल में आ चुकी हैं। इनमें से 90 फीसद का निस्तारण हो चुके हैं। अधिकतर मामलों में परिवार का समझौता कराया है। परिवारों को आपस में जोड़ना ही इस सेल का उद्देश्य रहता है।