महागौरी की पूजा की, मंदिरों में सजाए छप्पन भोग

ारदीय नवरात्र में बुधवार को देहात क्षेत्र में महाअष्टमी पर महागौरी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में छप्पन भोग सजाए गए। इगलास में प्राचीन पथवारी मंदिर पर भक्तों ने मैया का जलाभिषेक किया। सुबह कन्या पूजन के साथ फल बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 12:45 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:45 AM (IST)
महागौरी की पूजा की, मंदिरों में सजाए छप्पन भोग
महागौरी की पूजा की, मंदिरों में सजाए छप्पन भोग

अलीगढ़ : शारदीय नवरात्र में बुधवार को देहात क्षेत्र में महाअष्टमी पर महागौरी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में छप्पन भोग सजाए गए। इगलास में प्राचीन पथवारी मंदिर पर भक्तों ने मैया का जलाभिषेक किया। सुबह कन्या पूजन के साथ फल बांटे। सांय को पथवारी मैया व वैभव लक्ष्मी मैया के भव्य श्रंगार किए गए। फूल बंगला सजा व छप्पन भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। महाआरती के बाद पंडित ज्ञानेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में संकीर्तन मंडली द्वारा मैया की भेंट सुनाई गई। गभाना में दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों मे श्रद्धालुओं की धूम रही। कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर, वनखंडनी देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, महादेव मंदिर, श्रीकामे‌र्श्वर महादेव मंदिर दिनभर घंटे-घड़ियाल व माता के जयकारे गूंजते रहे। खैर में सोमना रोड स्थित मां दुर्गा पथवारी मंदिर पर दर्शन को भक्तों की कतार लगी। शाम को महागौरी की विशेष के साथ आरती हुई। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़, पुजारी मनोज शर्मा, घनश्याम शर्मा, सर्वेश शर्मा, अमित ठाकुर, नरेंद्र उपाध्याय, राजू उपाध्याय, बबलू अग्रवाल, अनिल, अजीत शर्मा, बाबूलाल वर्मा, पूरन सिंह आढती, योगेश पंडित, राजीव चौहान, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। जट्टारी में देवी मां के डोला का नगर भ्रमण आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध देवी माता के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। डोला का कस्बा के मोहल्ला एवं बाजार में भ्रमण कराया गया। अतरौली में खत्रीपाड़ा स्थित मां काली मंदिर में छप्पन भोग के तमाम भक्तों ने दर्शन करते हुए प्रसाद लिया। वहीं नगर के मोहल्ला टेड़ानीम स्थित पथवारी मंदिर पर भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

खैर में धूमधाम से निकाली मां काली की शोभायात्रा

संसू, खैर : कस्बा में रामलीला महोत्सव के तहत बुधवार शाम को मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रामलीला मैदान से निकली शोभायात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़ मां काली की आरती करके शोभायात्रा का शुभांरभ किया। नगर में जगह-जगह मां काली की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष किशन स्वरूप अग्रवाल नेताजी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कालीचरन शर्मा, भाजपा नेता सुशील गर्ग, उद्योगपति पीयूष अग्रवाल, रानू शर्मा, पंकज रावत, अनिल रावत, ज्ञान प्रकाश शर्मा उर्फ बब्बू, चंद्र शेखर तौमर, सुधीर शर्मा, अशोक गोविल, डा. राजीव सोनी, कालीचरन विकल, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी