संगठन सृजन अभियान में शिद़दत से जुट जाएं कार्यकर्ता : धनगर Aligarh news

महानगर कांग्रेस कमेटी के तहत रविवार को 12 वार्डों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी मुकेश धनगर ने कहा कि सभी वार्डों में जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन करना है। सभी वार्ड अध्यक्ष अभी से संगठन सृजन अभियान और विस्तार में जुट जाएं।

By Parul RawatEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 02:45 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 02:45 PM (IST)
संगठन सृजन अभियान में शिद़दत से जुट जाएं कार्यकर्ता : धनगर Aligarh news
महानगर कांग्रेस की वार्ड समीक्षा बैठक में उपस्थिति पदाधिकारी व अन्य नेता।

अलीगढ़, जेएनएन : महानगर कांग्रेस कमेटी के तहत रविवार को 12 वार्डों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी मुकेश धनगर ने कहा कि सभी वार्डों में जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन करना है। सभी वार्ड अध्यक्ष अभी से संगठन सृजन अभियान और उसके विस्तार में पूरी शिद्दत से जुट जाएं। पार्टी नेतृत्व इस समय संगठन की मजबूती के लिए बहुत ही गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कह रहा है। हम सभी को संगठन की नींव इतनी मजबूत करनी है कि इसे कोई हिला तक न सके। ऐसा होने पर ही हम 2022 में सफलतापूर्वक चुनावी जंग जीत सकते हैं।


संगठन को मजबूत बनाने की अपील

अध्यक्षता करते हुए महानगर के अध्यक्ष परवेज अहमद ने वार्ड क्षेत्रों से आए संभावित वार्ड अध्यक्षों से एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की। छानबीन समिति के अध्यक्ष ब्रह्मïदेव शर्मा ने आह्वान करते हुए कहा कि आज ईमानदारी के साथ संगठन मजबूत करने का समय है। महानगर महासचिव एम पापा ने बैठक में उपस्थित सभी संभावित वार्ड अध्यक्षों से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में हर गली मोहल्ले से दो-तीन नाम छांट कर 25 लोगों की कमेटी बनाकर महानगर कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें, जिससे बूथ कमेटियों का गठन शीघ्र किया जा सके। वार्ड कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती के लिए प्रभारी के सामने सुझाव रखे। उपाध्यक्ष अरङ्क्षवद शर्मा, अरङ्क्षवद कश्यप, मोहम्मद सुहेब, लियाकत अली उर्फ राजाबाबू, दीपक गौड़, भूदेव प्रसाद, इंद्रपाल ङ्क्षसह, विकास ङ्क्षसह, सुबोध कुमार, मुकेश गुप्ता, विक्की चौहान, केके यादव, मोहम्मद फरहान, इरशाद सलीम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी