हाथरस में धीमी गति चल रहा मशहूर तालाब का निर्माण का कार्य, जानिए वजह

हाथरस के लोगों की चिता बढ़ा दी है। लगता है इस साल भी तालाब में निर्माण कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। कार्य की धीमी गति को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा नहीं करने की चेतावनी दी है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 11:58 AM (IST)
हाथरस में धीमी गति चल रहा मशहूर तालाब का निर्माण का कार्य, जानिए वजह
हाथरस के तालाब में निर्माण कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है।

हाथरस, संवाद सहयोगी। तालाब चौराहा पर तालाब में चल रहे सुंदरीकरण के निर्माण की धीमी गति ने फिर से हाथरस के लोगों की चिता बढ़ा दी है। लगता है इस साल भी तालाब में निर्माण कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। कार्य की धीमी गति को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा नहीं करने की चेतावनी दी है।

शहर में नगर पालिका द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें तालाब का सुंदरीकरण पालिका का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसका वर्ष 2020 से पहले निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसका शुभारंभ तालाब की दोनों दिशाओं टीनशेड लगा बाउंड्री कर किया गया। इसके बाद तालाब से करीब 18 फीट सिल्ट निकाली गई। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया। यह निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। बारिश के मौसम में तो यह कार्य बंद ही हो गया था। अब इसे फिर से शुरू कराया गया है।

300 पिलरों पर खड़ी होगी तालाब में इमारत

तालाब के सुंदरीकरण का सपना दिखाते हुए नगर पालिका द्वारा इसमें निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसमें पार्किंग, ग्रीनबेल्ट, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट, झूले व अन्य रमणीक स्थान बनाए जाएंगे। इससे यह कभी गंदगी की ढेर बना हुआ था। इस निर्माण के होने के बाद यह जगह एक खूबसूरत स्थान के रूप में विकसित होगा।

करीब आठ करोड़ से बनेगी खूबसूरत इमारत

तालाब में सुंदरीकरण का कार्य जल्द पूरा करने के लिए इसका निर्माण झांसी की निजी कंपनी को दिया गया। इसके निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए थे। यह निर्माण कार्य करीब आठ करोड़ की धनराशि से किया जा रहा है। कार्य की धीमी गति को देखते हुए चेयरमैन आशीष शर्मा ने कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा करने की चेतावनी दी है।

वेब के लिए...

धीमी गति चल रहा तालाब में निर्माण का कार्य, दी चेतावनी

क्रासर

- तालाब में चल रहा पार्क व सुंदरीकरण कराने का कार्य

संवाद सहयोगी,हाथरस: तालाब चौराहा पर तालाब में चल रहे सुंदरीकरण के निर्माण की धीमी गति ने फिर से हाथरस के लोगों की चिता बढ़ा दी है। लगता है इस साल भी तालाब में निर्माण कार्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। कार्य की धीमी गति को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा नहीं करने की चेतावनी दी है।

शहर में नगर पालिका द्वारा विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें तालाब का सुंदरीकरण पालिका का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसका वर्ष 2020 से पहले निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसका शुभारंभ तालाब की दोनों दिशाओं टीनशेड लगा बाउंड्री कर किया गया। इसके बाद तालाब से करीब 18 फीट सिल्ट निकाली गई। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया। यह निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। बारिश के मौसम में तो यह कार्य बंद ही हो गया था। अब इसे फिर से शुरू कराया गया है।

300 पिलरों पर खड़ी होगी तालाब में इमारत

तालाब के सुंदरीकरण का सपना दिखाते हुए नगर पालिका द्वारा इसमें निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसमें पार्किंग, ग्रीनबेल्ट, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट, झूले व अन्य रमणीक स्थान बनाए जाएंगे। इससे यह कभी गंदगी की ढेर बना हुआ था। इस निर्माण के होने के बाद यह जगह एक खूबसूरत स्थान के रूप में विकसित होगा।

करीब आठ करोड़ से बनेगी खूबसूरत इमारत

तालाब में सुंदरीकरण का कार्य जल्द पूरा करने के लिए इसका निर्माण झांसी की निजी कंपनी को दिया गया। इसके निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए थे। यह निर्माण कार्य करीब आठ करोड़ की धनराशि से किया जा रहा है। कार्य की धीमी गति को देखते हुए चेयरमैन आशीष शर्मा ने कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा करने की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी