महिलाओं को दीपावली मेलों में मिलेगा खास प्लेटफार्मAligarh News

राष्ट्रीय ग्रामीण व शहरी अाजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दीपावली मेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा। समूह की महिलाओं को नगर निगम के साथ ही अन्य निकायो के मेलों में स्टाल लगाने का मौका मिलेगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:59 PM (IST)
महिलाओं को दीपावली मेलों में मिलेगा खास प्लेटफार्मAligarh News
समूह की महिलाओं को नगर निगम के साथ ही अन्य निकायो के मेलों में स्टाल लगाने का मौका मिलेगा।

अलीगढ़, जागरण संवाददता। राष्ट्रीय ग्रामीण व शहरी अाजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दीपावली मेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा। समूह की महिलाओं को नगर निगम के साथ ही अन्य निकायो के मेलों में स्टाल लगाने का मौका मिलेगा। यह मुफ्त में अपने सामानाें की बिक्री कर सकेंगी। वैसे हर साल विकास भवन में मेला लगता था, लेकिन पहली बार इतने बड़े स्तर पर दीपावली मेलों का आयोजन होने जा रहा है। 28 अक्टूबर से दीपावली मेले की शुरुआत होगी। तीन नवंबर को समापन किया जाएगा। नगर निगम व नगर पालिकाएं इनकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

यह हैं मेले की तैयारी

प्रशासनिक अफसरो के मुताबिक दीपावली मेलों में स्ट्रीट वेंडर के लिए समुचित स्थान की व्यवस्था की जाएगी। इसका मकसद पटरी दुकानदों का कारोबार बढ़ाना है। पटरी दुकानदारों को इसके लिए समुचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ में फूड स्टाल व बच्चों के लिए सुरक्षित प्रकार के झूले आदि भी लगवाए जाएंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मंच की व्यवस्था की जाएगी। मेले को आकर्षक बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनेंगे। प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। मेला स्थल पर सफाई की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कोविड से बचाव के भी जरूरी उपाय किए जाएंगे। स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के एक डेडीकेटड पंजीकरण डेस्क की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही ओडीओपी योजना के तहत स्टाल लगेंगे। नगर निगम के साथ ही अन्य निकायों में इसका आयोजन होगा।

एएमयू एबीके गल्र्स हाईस्कूल की बालिका योग साधक आगरा में दिखाएंगी योग का हुनर

अलीगढ़ : सातवीं यूपी स्टेट योग स्पोट्र्स चैंपियनशिप 26 व 27 अक्टूबर को आगरा में कराई जाएगी। मिनी वर्ग, सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें एएमयू एबीके गल्र्स हाईस्कूल की छात्राओं का चयन भी किया गया है। एएमयू के स्कूल की बालिका टीम भी योग में अपना दमखम दिखाएगी। स्कूल के खेल प्रशिक्षक व टीम कोच शमशाद निसार आजमी ने बताया कि मिनी वर्ग में उरूज मुदस्सिर, कसफ, सादिया अली, वंशिका जादौन, गरिमा धनगर, इरम इरफान का चयन किया गया है। जूनियर वर्ग में अब्दुल्लाह स्कूल की छात्रा युसरा इरम का चयन किया गया है। सीनियर वर्ग में किरन चौधरी शामिल किए गए हैं। टीम मैनेजर निधि सिंह, असिस्टेंट मैनेजर अकरम खान, अाफिशियल्स के तौर पर दीक्षा शर्मा टीम के साथ जाएंगे।

chat bot
आपका साथी