सिर पर ट्रैक्टर की कपलिग मारकर की थी अलीगढ़ में महिला की हत्या, पति समेत दो दबोचे

मडराक क्षेत्र के रामनगर में महिला की हुई थी संदिग्ध हालात में मौत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 08:43 PM (IST)
सिर पर ट्रैक्टर की कपलिग मारकर की थी अलीगढ़ में महिला की हत्या, पति समेत दो दबोचे
सिर पर ट्रैक्टर की कपलिग मारकर की थी अलीगढ़ में महिला की हत्या, पति समेत दो दबोचे

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : मडराक क्षेत्र के गांव रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत से सोमवार को पुलिस ने पर्दा उठा दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। इसीलिए उसके पति व जेठानी ने ट्रैक्टर की कपलिग सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी थी। जबकि पुलिस को छत से गिरने की जानकारी दी थी। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर की कपलिग भी बरामद कर ली है।

जलेसर (एटा) क्षेत्र के गांव नरहोली निवासी साहूकार ने अपनी 20 वर्षीय बेटी निशा की शादी 14 माह पहले मडराक के गांव रामनगर निवासी मनोज सिंह के साथ की थी। शुक्रवार को निशा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। ससुरालियों ने बताया था कि महिला छत से गिर गई थी, जिसके चलते मौत हुई है। इधर, महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि मारपीट कर गला दबाकर हत्या की गई।

एसओ मडराक राजीव कुमार ने बताया कि घटना को संदिग्ध देखते हुए पोस्टमार्टम कराया गया। फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ कि सिर में वार करने से हत्या हुई है। ऐसे में पुलिस ने मईनाथ गेट के सामने अलीगढ़-आगरा तिराहे से महिला के पति मनोज व उसकी भाभी सरिता उर्फ साधना उर्फ बसंती को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। हालांकि जिस समय ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था, उस समय शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।

chat bot
आपका साथी