संपत्ति हड़पना चाहती थी अलीगढ़ महिला, सफल न होने पर पति संग मिलकर कर दी युवक की हत्या!

गौतमबुद्ध नगर के युवक की हत्या में स्वजन ने लगाए आरोप पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ लिखा मुकदमा महिला से पूछताछ जारी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 01:56 AM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 01:56 AM (IST)
संपत्ति हड़पना चाहती थी अलीगढ़ महिला, सफल न 
होने पर पति संग मिलकर कर दी युवक की हत्या!
संपत्ति हड़पना चाहती थी अलीगढ़ महिला, सफल न होने पर पति संग मिलकर कर दी युवक की हत्या!

जासं, अलीगढ़ : बन्नादेवी क्षेत्र में सारसौल पुलिस चौकी के पास शिवाजी कालोनी में रविवार को गौतमबुद्धनगर के युवक विकास की हत्या में पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास के स्वजन का आरोप है कि महिला विकास को झांसे में लेकर संपत्ति हड़पना चाहती थी। मकसद पूरा न होते देख पति के साथ मिलकर विकास की हत्या कर दी। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। देर शाम स्वजन पोस्टमार्टम के बाद विकास के शव को ले गए।

शिवाजी कॉलोनी निवासी सुंदर सिंह हिमाचल प्रदेश में बिस्किट फैक्ट्री में काम करता है। कई महीनों बाद घर आता है। रविवार शाम करीब सात बजे सुंदर सिंह बिना पत्नी को खबर दिए अचानक घर पहुंच गए। यहां पत्नी को बेड पर एक युवक के साथ देख लिया। इससे उसका खून खौल उठा और घर में रखे क्रिकेट बैट से पीटकर युवक की हत्या कर दी थी। युवक गौतमबुद्वनगर के थाना रघुपुरा के आकलपुर गांव का 23 वर्षीय विकास कुमार पुत्र राजन सिंह था। पुलिस के मुताबिक, विकास कमलेश से प्रेम करता था। उसी के बुलावे पर आया था। इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

विकास ने तोड़ दी थी शादी

स्वजन के मुताबिक, विकास को महिला ने इस कदर झांसे में ले रखा था कि उसने अपनी शादी तोड़ दी थी। स्वजन का आरोप है कि महिला ने विकास को अपने शादीशुदा होने की बात नहीं बताई थी। विकास को गुमराह करती थी। विकास के भाई आकाश की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि आरोपित महिला ने विकास को प्रभाव में लेकर जेवर व लाखों रुपये हड़प लिए। अब जमीन बिकवाना चाहती थी। इसके लिए विकास अपने हिस्से की जमीन को बेचना चाहता था। पिता मना करते थे। संपत्ति की चाह पूरी न हुई तो महिला ने पति के साथ मिलकर धोखे से विकास को बुलाया और हत्या कर दी।

chat bot
आपका साथी