अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

अलीगढ़ : थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव गिजरौली के निकट अज्ञात वाहन ने मां-बेटी में टक्कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Feb 2018 12:47 AM (IST) Updated:Wed, 21 Feb 2018 12:47 AM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर  
से महिला की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

अलीगढ़ : थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव गिजरौली के निकट अज्ञात वाहन ने मां-बेटी में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर मौत हो गई। बेटी घायल हो गई।

गांव पालीमुकीमपुर निवासी लाखन सिंह ने तीन वर्ष पूर्व अपनी बेटी संतोषी की शादी मुरादाबाद निवासी राजकुमार के साथ की थी। राजकुमार डेढ़ साल पहले संतोषी व उसकी दो साल की बेटी लाड़ो को गांव छोड़ गया और उस दिन से वह पालीमुकीमपुर नहीं आया। संतोषी ने कई बार पति को फोन पर साथ ले जाने को कहा, मगर वह नही आया। महिला ने बहरावद पुलिया स्थित एक मशीन पर मजदूरी करना शुरू कर दिया। सोमवार रात गांव जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो महिला बेटी को लेकर पैदल गांव के लिए चल दी। गांव गिजरौली के निकट अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई। बालिका को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। लोगों में इस बात की चर्चा है कि कहीं महिला की हत्या तो नहीं की गई। एसओ अजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी