इंजन में साड़ी फंसने से मर गई महिला

हाथरस जिले की तहसील सादाबाद के पास बिसावर में शनिवार को एक घर में मशीन के फा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 May 2018 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 12 May 2018 06:37 PM (IST)
इंजन में साड़ी फंसने से मर गई महिला
इंजन में साड़ी फंसने से मर गई महिला

अलीगढ़ : हाथरस जिले की तहसील सादाबाद के पास बिसावर में शनिवार को एक घर में मशीन के फाउंडेशन में महिला की साड़ी फंस गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए परिजन महिला को आगरा ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

बिसावर के मोहल्ला पटवारी निवासी पप्पू के यहा चादी के तार बनाने का काम होता है जिसके लिए इंजन में फाउंडेशन लगा हुआ है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे पप्पू की पत्‍‌नी रुक्मणी देवी मशीन के निकट ही कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी साड़ी मशीन के फाउंडेशन में आ गए। साड़ी फंसने से रुक्मणी का सर मशीन में चला गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गईं। जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोग घर पहुंच गए। परिवारीजन तत्काल ही उसे उपचार के लिए आगरा ले जाने लगे। बिसावर से कुछ ही दूर रास्ते में महिला की मौत हो गई। घर परिवार के लोगों में मौत की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। खास बात यह है कि इलाके में इस तरह की तमाम घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस इलाके चांदी के तार व घुंघरू बनाए जाते हैं। घर-घर में मशीन हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई भी प्रशिक्षण लोगों को नहीं दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी