महिला ने फंदा लगाकर जान दी

अलीगढ़ : पिसावा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर दहोड़ा में बुधवार की शाम को एक महिला ने अपने घर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 May 2018 04:00 PM (IST) Updated:Thu, 03 May 2018 04:00 PM (IST)
महिला ने फंदा लगाकर जान दी
महिला ने फंदा लगाकर जान दी

अलीगढ़ : पिसावा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर दहोड़ा में बुधवार की शाम को एक महिला ने अपने घर के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। गाव मीरपुर दहोड़ा निवासी गौरव पुत्र सुभाष चंद्र की शादी करीब चार वर्ष पहले रानी (25) निवासी सारंगपुर से हुई थी। उनके पास करीब ढाई साल का बेटा कार्तिक है। परिजनों ने बताया कि वे खेतों पर अनाज व भूसा के काम में लगे हुए थे। रानी का पति गौरव घर के बाहर अनाज लाने के लिए ट्रॉली को तैयार कर रहा था। तभी अचानक ढाई वर्षीय बेटा कार्तिक घर से रोता हुआ बाहर आया और काम में लगे अपने पिता गौरव के पास पहुंचा। इसके बाद गौरव ने कमरे में जाकर देखा तो रानी साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटकी मिली। यह सीन देख उसके होश उड़ गए। पत्नी को फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गौरव ने अन्य परिजनों को सूचना दी तो वे भी खेतों से दौड़े चले आए। रानी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पिसावा एसओ मानवेंद्र त्यागी पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में लेकर मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। उनके आने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि महिला द्वारा फंदा लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जाच की जा रही है। अभी तक मायके वालों की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी