लोहगढ़ में गोली लगने से महिला घायल

अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहगढ़ में महिला को रंजिशन अज्ञात ने गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़िता को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गोली महिला के हाथ में लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:38 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:38 AM (IST)
लोहगढ़ में गोली लगने  
से महिला घायल
लोहगढ़ में गोली लगने से महिला घायल

अलीगढ़ : अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहगढ़ में महिला को रंजिशन अज्ञात ने गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़िता को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गोली महिला के हाथ में लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोहगढ़ निवासी वीर सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। वीर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपनी पत्नी राजवती देवी के साथ गांव नौअरी की तरफ से खेतों से काम करके घर लौट रहे थे। उसी दौरान नामजदों ने घेर लिया और मारपीट करते हुए गोली चला दी, जो उनकी पत्नी के हाथ में जा लगी। शोर मचाने व गोली चलने की आवाज पर अन्य किसान भी उस तरफ दौड़े तो हमलावर भाग गए। घायल को आनन फानन सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज भेज दिया है। पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई।

वृद्ध ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

संसू, जवां : नगला सुड़ियाल में 70 वर्षीय वृद्ध ने घर के आंगन में खड़े जामुन के पेड़ पर फंदा डालकर संदिग्ध रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भगवानगढ़ी निवासी नेत्रपाल पुत्र चिरंजीलाल रेडियो स्टेशन में कर्मचारी थे, जो करीब आठ साल पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद उन्होंने अपना मकान नगला सुड़ियाल में बना लिया था। उनके तीन पुत्रों में एक गांव में रहता है। दो बेटे मथुरा में रहते हैं। वर्तमान में उनके साथ करीब 15 दिनों से उनकी पुत्री व दामाद रह रहे थे। बताते हैं पुत्री व दामाद दोनों बुधवार को शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गए थे। बाद में अज्ञात कारणों से नेत्रपाल ने घर में खड़े जामुन के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी