दीवार में खुंटी पर फंदे से लटकी मिली महिला

अलीगढ़ : थाना दादों क्षेत्र के गांव औंधाखेड़ा में 24 वर्षीय महिला बुधवार को सुबह करीब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM (IST)
दीवार में खुंटी पर फंदे  
से लटकी मिली महिला
दीवार में खुंटी पर फंदे से लटकी मिली महिला

अलीगढ़ : थाना दादों क्षेत्र के गांव औंधाखेड़ा में 24 वर्षीय महिला बुधवार को सुबह करीब सात बजे दीवार में लगी खुंटी पर गले में साड़ी से फंदा लगी हुई लटकी मिली। घटना की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। मायके पक्ष के लोग ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। थाना दादों क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी अमरपाल सिंह ने अपनी बेटी अखिलेश देवी (24) की शादी करीब चार साल पहले गांव औंधाखेड़ा निवासी राजेश कुमार पुत्र महावीर सिंह के साथ की थी। दोनों जीवन सही तरह से चल रहा था। अभी अखिलेश देवी के कोई बच्चा भी नहीं हुआ। बुधवार को न जाने ऐसी क्या बात हुई कि अखिलेश घर की ऊपरी मंजिल पड़ी हुई टीन में दीवार पर लगी खुटी पर गले में साड़ी का फंदा लगी लटकी मिली। यह सीन देखते ही परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। आनन-फानन उसे दादों के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मायके भिजवाई गई। मायके से बड़ी संख्या में लोग गांव औंधाखेड़ा आ गए। पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। मृतका के ताऊ रमेश चंद्र यादव ने बताया कि काफी समय से पति व ससुर महावीर सिंह उनकी भतीजी पर शक करते थे। जब वह मायके फोन पर बात करती तो उसकी भी जानकारी करते थे। गांव के किसी महिला व युवक से बात करती तो भी उसे टोका जाता था। बीए पास अखिलेश परिवार की सबसे बड़ी व लाड़ली बेटी थी। उसके भाई उपेंद्र की शादी हो चुकी है। उनका कहना था कि कोई भी दीवार की खुंटी पर लटक कर आत्महत्या नहीं कर सकता। उनका आरोप है कि अखिलेश देवी की हत्या की गई है। वहीं सीओ अतरौली सुरेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से जानकारी की। थानाध्यक्ष अजय सिंह चाहर ने बताया कि मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी