महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा Aligarh news

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के साईं विहार के पास गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। गले पर निशान थे। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा भी किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:45 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 04:01 PM (IST)
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा Aligarh news
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के साईं विहार के पास गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

अलीगढ़, जेएनएन ।  बन्नादेवी थाना क्षेत्र के साईं विहार के पास गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। गले पर निशान थे। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। वहीं पुलिस के मुताबिक, हत्या का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

2011 में हुई थी शादी

खुर्जा के अहीरपाड़ा निवासी राजेश गर्ग ने अपनी 28 वर्षीय बेटी शैली गुप्ता की शादी 28 नवंबर 2011 को साईं विहार निवासी गौरव गुप्ता के साथ की थी। शैली पर दो बेटियां हैं। स्वजन के मुताबिक, शादी के बाद से ही शैली को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार दोनों के बीच समझौता करवा दिया। एक साल पहले भी राजेश गर्ग ने पांच लाख रुपये की मदद की थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को शैली के भाई को लड़की वाले देखने के लिए आने वाले थे। ऐसे में मायके वाले शैली को बुलाने आ रहे थे। लेकिन, सुबह छह बजे मौत की सूचना मिली। स्वजन पहुंचे तो कमरे में शैली का शव पड़ा था। गले पर निशान थे। शरीर पर भी चोट के निशान बताए जा रहे हैं। इससे गुस्साए लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। सीओ मोहसिन खान ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। सीओ ने बताया कि महिला के गले पर निशान हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पति को हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

दीवारों पर लिखे अपशब्द

स्वजन के मुताबिक, आरोपित चंडौस में ईंट भट्ठा चलाता है। काफी दिनों से अपनी पत्नी को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। ये भी जानकारी मिली है कि आरोपित ने अपने घर की दीवारों पर महिला के मायके पक्ष के लोगों के संबंध में अपशब्द भी लिख रखे थे। सीओ के मुताबिक, फोरेंसिक की टीम ने उस कमरे को सील करके साक्ष्य जुटाए हैं। जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी