महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

गभाना थाना क्षेत्र के गांव राजमऊ में गुरुवार देररात हिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:24 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:24 AM (IST)
महिला की संदिग्ध हालात  
में मौत, हत्या का आरोप
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

अलीगढ़ : गभाना थाना क्षेत्र के गांव राजमऊ में गुरुवार देररात हिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। बन्नादेवी के खैर बाईपास रोड बुद्ध विहार निवासी अरुण प्रताप सिंह ने रिपोर्ट में कहा है कि बहन कीर्ति की शादी 29 नवंबर 2020 को राजमऊ निवासी विनोद कुमार के साथ की थी। शादी के तीन- चार माह बाद से ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। चरित्र पर भी सवाल उठाए। करंट से मारने की धमकी भी दी। देररात कीर्ति की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुदकुशी का नाम देने को फंदे पर लटका दिया गया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि मृतका के भाई अरुण प्रताप सिंह ने पति विनोद कुमार और देवर शैल कुमार उर्फ देवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।

दुधमुंही से छिना मां का साया : नौ माह तक गर्भ में रहकर चार दिन पहले ही जिसने सांसारिक दुनिया में कदम रखा था। अब वह मां की संदिग्ध हालात में मौत के बाद भूख से बिलख रही थी। उसका रोना हर किसी की आंखें नम कर रहा था। सबका एक ही सवाल था कि इससे आंखें खुलने से पहले ही मां का साया ही छिन गया।

ससुरालीजनों ने महिला

को पीटा, मुकदमा दर्ज

संसू, अकराबाद : गांव कीरतपुर में गुरुवार रात महिला से ससुरालीजनों ने जमकर मारपीट की। पीड़िता आरती पत्नी जितेंद्र सिंह ने सास पवित्रा, जेठ प्रदीप, जेठानी सपना, पति जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नाबालिग से दुष्कर्म में योजना

बनाने वाली महिला जेल भेजी

जवां : एक नाबालिग को घर से बुलाकर उससे दुष्कर्म कराने वाली महिला को पुलिस ने जेल भेजा है। शमीना पत्नी शरीफ खां ने गांव की ही नाबालिग को उसके माता-पिता की अनुपस्थिति में घर से बुलाकर खेत में ले जाकर युवक महेश द्वारा दुष्कर्म करवाया था, जिसकी रिपोर्ट नाबालिग ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित महेश को तभी जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने शमीना को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी