अलीगढ़ में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, बिलखते रह गए बच्चे

लोधा क्षेत्र के गांव नादा बाजीदपुर में पति की मौत के बाद से घर की माली हालत व आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने परेशान होकर कड़ा कदम उठा लिया और सोमवार रात फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 02:24 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 02:24 AM (IST)
अलीगढ़ में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, बिलखते रह गए बच्चे
अलीगढ़ में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, बिलखते रह गए बच्चे

जासं, अलीगढ़ : लोधा क्षेत्र के गांव नादा बाजीदपुर में पति की मौत के बाद से घर की माली हालत व आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने परेशान होकर कड़ा कदम उठा लिया और सोमवार रात फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद महिला के तीन मासूम बच्चे बिलखते रह गए। गांव के सुनील कुमार की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद 35 वर्षीय पत्नी राधा कारखाने में काम कर तीन बच्चों व सास की देखरेख कर रही थी। दिन रात मजदूरी के बाद भी घर का खर्च ठीक से नहीं चल पा रहा था। पिछले दिनों कारखाना बंद हो गया तो इससे राधा काफी परेशान रहने लगी। घर का खर्चा चलाना तक दूभर होने लगा। सोमवार रात बच्चों व सास को खाना व दूध देने के बाद उनके सोने के बाद खुद कमरे में जाकर फंदे से झूल गई। सुबह बच्चों की आंख खुली और मां को फंदे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने दादी मां को इसकी जानकारी दी। आस-पड़ोस के लोग भी आ पहुंचे। एसओ लोधा अभय कुमार शर्मा ने बताया कि मामला खुदकुशी से जुड़ा है।

बच्चे हो गए अनाथ : दो साल पहले सिर से पिता का साया खो देने वाले 11 वर्षीय कर्तव, आठ वर्षीय काव्यान व छह वर्षीय मनु के अलावा बुढ़ापा व लाचारी से परेशान सास विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूमों को मां का ही आसरा था वो भी सिर से उठ गया। ग्रामीण भी इस घटना को लेकर बेहद दुखी हैं।

chat bot
आपका साथी