सिहावली में महिला ने होली में लगा दी आग

अलीगढ़ : छर्रा के क्षेत्र के ग्राम सिहावली में होली वाले दिन दहन के लिए रखी गई होली में मुस्ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Feb 2018 12:58 PM (IST) Updated:Sat, 24 Feb 2018 12:58 PM (IST)
सिहावली में महिला ने होली में लगा दी आग
सिहावली में महिला ने होली में लगा दी आग

अलीगढ़ : छर्रा के क्षेत्र के ग्राम सिहावली में होली वाले दिन दहन के लिए रखी गई होली में मुस्लिम महिला ने आग लगा दी। इस घटना से गांव में आक्रोश छा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद उसी स्थान पर पुन: होली रखवा दी। पुलिस ने होली में आग लगाने वाली महिला को जेल भेज दिया है। होलिका स्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

थाना छर्रा क्षेत्र के ग्राम सिहावली में अलीगढ़ रोड पर गांव की होली रखी जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे गांव की एक महिला ने होली पर रखे घास-फूंस व लकड़ी में आग लगा दी। होली में आग की लपटें देखकर ग्रामीण दौड़े और पानी की व्यवस्था कर आग बुझाई। इस दौरान लोगों में होली जलाने की घटना से आक्रोश व्याप्त हो गया। गांव के किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना कर दी। दो समुदाय के बीच धार्मिक भावना के चलते पुलिस हरकत में आ गई और फौरन ही मौके पर पहुंची। आनन-फानन पुलिस की मौजूदगी में जला हुआ मलवा हटाकर दूसरी होली रखवाई गई। उसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने होली पर विधिवत पूजा अर्चना की। इधर, पुलिस हिरासत में ली गई महिला गुलशन पत्‍‌नी रईश खां का आरोप है कि गांव के बाहर उसकी भूसा की एक बुर्जी बनी हुई है। गुरुवार की रात किसी ने भूसे की बुर्जी के ऊपर रखा छप्पर उठाकर होली पर रख दिया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि महिला ने होली पर अपना छप्पर रखने से गुस्से में आकर होली में आग लगाई थी, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित गुलशन पत्‍‌नी रईश खां को जेल भेज दिया गया है। एहतियातन मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी