दहेज के लिए महिला को पीटा, दिया तीन तलाक

चंडौस क्षेत्र की महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ व ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की ससुराल खुर्जा में है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:46 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:46 AM (IST)
दहेज के लिए महिला को  पीटा, दिया तीन तलाक
दहेज के लिए महिला को पीटा, दिया तीन तलाक

जासं, अलीगढ़ : चंडौस क्षेत्र की महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ व ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की ससुराल खुर्जा में है। ये भी आरोप है कि पति तीन तलाक देकर घर से फरार हो गया है। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

महिला की शादी छह साल पहले बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में हुई थी। छह माह बाद ही पति तीन तलाक कहकर फरार हो गया। स्वजन को भी जानकारी नहीं है। अब ससुराल में उसके साथ आएदिन मारपीट, गाली-गलौज व दहेज की मांग की जाती है। ससुर ने कई बार छेड़छाड़ की। महिला का कहना है कि ससुराल में रहने के नाम पर तीन लाख रुपये व बुलेट मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं।

गर्भवती को पीटा : देहलीगेट की चरखवालान मोहल्ले की रहने वाली महिला शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। बताया कि एक दबंग व्यक्ति उनसे 50 हजार रुपये मांग रहा है। खुद को पुलिस का मुखबिर बताकर मुकदमे में फंसा देने की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर दबंग ने उसकी गर्भवती पुत्रवधू के साथ मारपीट कर दी। एसएसपी ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

टेंपो चालक को पीटा : गांधीपार्क क्षेत्र में बाबा कॉलोनी निवासी चिटू टेंपो चलाते हैं। शनिवार सुबह वे कमालपुर रोड पर सवारियों को छोड़ने गए थे। वापसी में नगला मानसिंह पुलिया के पास कुछ सवारियों को उतारने के दौरान पीछे से आए कार सवारों ने आकर लाठी-डंडों से मारपीट कर डाली। वह घायल हो गया तो कार सवार भाग गए। जासं

chat bot
आपका साथी