अलीगढ़ में महिला ने ननदोई पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कपड़े फाड़े

शिकायत करने पर सास-ननद ने भी उसके साथ मारपीट कर डाली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 02:21 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 02:21 AM (IST)
अलीगढ़ में महिला ने ननदोई पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कपड़े फाड़े
अलीगढ़ में महिला ने ननदोई पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कपड़े फाड़े

जासं, अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने अपने ननदोई पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ डाले। शिकायत करने पर सास-ननद ने भी उसके साथ मारपीट कर डाली।

क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार महिला ने कहा है कि दो अगस्त को उसके पति की करंट लगने से मौत हो चुकी है। वह ससुराल में रह रही है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही सास, ननद व ननदोई धर्मेंद्र उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। ये सभी लोग उसे घर से निकालने का दबाव बना रहे हैं। महिला के अनुसार शराब पीकर ननदोई धर्मेंद्र कुमार उसके कमरे में घुस आया और कहने लगा तेरे लिए पत्नी को छोड़ दूंगा। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा और दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कपड़े भी फाड़ डाले। उसने इस मामले में सास व ननद से शिकायत की तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर क्वार्सी ने बताया कि मामले में महिला के आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

.......

महिला से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, कपड़े फाड़े

जासं, अलीगढ़ : सासनीगेट क्षेत्र में दबंग पड़ोसियों ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध पर उसके साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़िता के अनुसार घटनाक्रम शुक्रवार शाम करीब चार बजे का है। जब वह घर के बाहर खड़ी हुई थी, तभी पड़ोसी दबंगों ने आकर उसके साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने उसके साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ डाले। इंस्पेक्टर सासनीगेट गोविद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी