अलीगढ़ में महिला ने पति पर लगाया पर्स छीनने का आरोप

जनपद में हरदुआगंज के निकट क्वार्सी थाना क्षेत्र में रामघाट रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से 10 हजार की नकदी से भरा पर्स छीनकर भाग गए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:25 PM (IST)
अलीगढ़ में महिला ने पति पर लगाया पर्स छीनने का आरोप
अलीगढ़ में महिला ने पति पर लगाया पर्स छीनने का आरोप

अलीगढ़ जेएनएन: जनपद में हरदुआगंज के निकट क्वार्सी थाना क्षेत्र में रामघाट रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश महिला के हाथ से 10 हजार की नकदी से भरा पर्स छीनकर भाग गए। महिला ने पति पर आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 

बाइक सवारों ने छीना पर्सनेलिटी 

गंगीरी के हुसेपुर निवासी सपना पाठक अपनी बेटी के साथ किसी काम से अलीगढ़ आई थी। दोपहर डेढ़ बजे टेंपों से गांव लौट रही थीं। सपना के मुताबिक, तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के सामने चलते टेंपो से पीले रंग की अपाचे बाइक पर आए बदमाशों ने हाथ में लगा पर्स झपट लिया। शोर मचाया तभी एक कार टेंपो के आगे आ गई, जिसका फायदा उठाकर बदमाश भाग गए। बाइक की पिछली नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। हरदुआगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मामला क्वार्सी थाने का होने पर पीडि़ता को क्वार्सी थाने भेज दिया गया। क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि महिला ने पति पर ही आरोप लगाया है। पति से महिला का विवाद चल रहा है। जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी