Sir Syed Birthday : बिना पढ़ाई के आप राष्‍ट्र निर्माण में भूमिका नहीं निभा सकते Aligarh news

एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खां का 204 वां जन्म दिवस आज मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते आनलाइन कायोजन हो रहा है। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर हैं। सर सैयद दिवस को लेकर कैंपस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:26 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:26 AM (IST)
Sir Syed Birthday : बिना पढ़ाई के आप राष्‍ट्र निर्माण में भूमिका नहीं निभा सकते Aligarh news
एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खां का 204 वां जन्म दिवस पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खां का 204 वां जन्म दिवस आज मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते आनलाइन आयोजन हो रहा है। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर हैं। सर सैयद दिवस को लेकर कैंपस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। एएमयू द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत सबसे पहले सुबह छह बजे यूनिवर्सिटी जामा मस्जिद में कुरान ख्वानी की गई। सात बजे सर सैयद की मजार पर चादर पोशी हुई।

 

 सर सैयद ने आधुनिक शिक्षा पर दिया जोर

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने स्वागत भाषण दिया। उन्‍होंने कहा कि सर सैयद ने आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया। सर सैयद अहमद खां ने भाई चारा स्थापित करने का काम किया। सर सैयद ने 1883 में पटना में दिए भाषण में कहा था कि अगर आप विकास चाहते हैं तो लोगों को पढ़ाना होगा। जब तक आप नहीं पढ़ेंगे राष्ट्र निर्माण में भूमिका नहीं निभा सकते। कुलपति ने कहा कि हम छात्रों का बेहतर शिक्षा देने पर काम कर रहे हैं। एएमयू का जेएन मेडिकल कालेज भी चिकित्सा के क्षेत्र में अहम काम कर रहा है।

chat bot
आपका साथी