अलीगढ़ में आक्सीजन के बिना मरीजों का निकल रहा दम, दलाल ले रहे मौज, जानिए विस्‍तार से

आक्सीजन को लेकर चल रही मारामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मरीज बिना आक्सीजन के अस्पतालों में दम तोड़ रहे है। होम आइसाेलेशन वाले भी परेशान है। वहीं दूसरे ओर कासिमपुर स्थित प्लांट पर सरकारी कर्मचारियों के साथ दो दलाल मौज ले रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:45 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:45 AM (IST)
अलीगढ़ में आक्सीजन के बिना मरीजों का निकल रहा दम, दलाल ले रहे मौज, जानिए विस्‍तार से
मरीज बिना आक्सीजन के अस्पतालों में दम तोड़ रहे है।
अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आक्सीजन को लेकर चल रही मारामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मरीज बिना आक्सीजन के अस्पतालों में दम तोड़ रहे है। होम आइसाेलेशन वाले भी परेशान है। वहीं, दूसरे ओर कासिमपुर स्थित प्लांट पर सरकारी कर्मचारियों के साथ दो दलाल मौज ले रहे हैं। यही यहां पर आक्सीजन वितरण का पूरा प्रबंधन संभाल रहे हैं। इन्हीं की सिफारिश आक्सीजन का वितरण होता है। कई दिनों से इन दलालों की एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई के नाम पर सभी आंखे मूंदे बैठे हैं। इस व्यक्ति के चलते पहले भी एक बार प्रशासन की फजीहत हो चुकी है।
होम आइसोलेशन वाले मरीज परेशान
जब से कोरोना की दूसरी लहर आई है, तभी से आक्सीजन की किल्लत शुरू हो गई है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी अस्पतालों में आक्सीजन की पूर्ति नहीं हो रही है। इसी कारण निजी अस्पताल तो अब मरीजों को भर्ती ही नहीं कर रहे हैं। अगर भर्ती करते भी हैं तो पहले ही आक्सीजन न होने की बात कह देते हैं। वहीं, होम आइसोलेशन वाले भी परेशान हैं। प्रशासन ने इनके लिए कासिमपुर स्थित प्लांट पर व्यवस्था कर रखी है, लेकिन यहां पर पहले से ही कुछ दलाल सक्रिय हैं। इनकी सिफारिश पर ही यहां आक्सीजन मिलती है। पिछले कई दिनों से इनकी करतूत की वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं, जबकि दोनों व्यक्ति सत्ता व प्रशासन के इर्द-गिर्द घूमते नजर आते हैं। इनहीं व्यक्ति के चलते पहले भी एक बार प्रशासन की फजीहत हो चुकी है। फिर भी अफसर मौन हैं।
 
नहीं उठते हैं अफसरों फोन

इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर भी लोग अफसरों के खिलाफ खूब गुस्सा निकाल रहे हैं। कुछ लोगों ने अफसरों के पद को लिखते हुए फोन न उठाने तक आरोप लगा दिया है। माननीयों पर भी खूब तंच कसे जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी