Kavi Sammelan : चोरी चौकीदार करेगा, कोतवाल पर वार करेगा, महंगाई से बाबा आजिज अब सस्ती सलवार करेगा
इगलास कस्बा में मंडी रोड पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 135वीं जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान राजा साहब की तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने कहा कि राजा साहब की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका थी।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। इगलास कस्बा में मंडी रोड पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 135वीं जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान राजा साहब की तश्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजक जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने कहा कि राजा साहब की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका थी। समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में उनका सराहनीय योगदान रहा। हमें भी उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
कविता पाठ से कवियों से लोगों का किया मनोरंजन
कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवित्री गीता गीत ने सरस्वती वंदना से किया। सबरस मुरसानी ने ऊंचा है हिंद गगन से जोशीला पवन अगन से मत उलझो मेरे वतन से। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि प्रताप फौजदार ने चोरी चौकीदार करेगा कोतवाल पर वार करेगा, महंगाई से बाबा आजिज अब सस्ती सलवार करेगा। सतीश एकांत ने मेरे मन में हमेशा राष्ट्र का सम्मान पलता है। संयोजक बलवीर सिंह बेचैन ने ऐसी हरकत कीजिए सबको दे आराम, इश्क बुढ़ापे में न कर कह गए आशाराम। पदम अलबेला ने आप आये हैं कविता श्रवण कीजिए, राजा साहब को पहले नमन कीजिए। गीता गीत ने भरोसा है हमें इक दिन विरह का अंत आएगा, लिए खुशबू मोहब्बत की हमारा कृंत आएगा कविता पढ़ी। वहीं अन्य कवियों ने भी कविता पाठ के माध्यम से मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव बाबा हरदेव सिंह, नरपतिदेव भारद्वाज, लक्ष्मी नारायण कौशिक, राजेंद्र चौधरी, गोकुलचंद कटारा, प्रेम सिंह, रामवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, नबाब सिंह छौंकर, केवल सिंह, सुनीता मलिक, प्रीति धनगर, महेंद्र कुमार, वीरेंद्र बघेल, केपी सिंह, वीरपाल दिवाकर, विनोद करन आदि थे।