सेवा-समर्पण का देंगे संदेश, अलीगढ़ में निकालेंगे भव्य अग्रसेन शोभायात्रा

श्री अग्रवाल युवा संगठन धूमधाम से मनाएगा महाराजा अग्रसेन जयंती।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:47 PM (IST)
सेवा-समर्पण का देंगे संदेश, अलीगढ़ में निकालेंगे भव्य अग्रसेन शोभायात्रा
सेवा-समर्पण का देंगे संदेश, अलीगढ़ में निकालेंगे भव्य अग्रसेन शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : श्री अग्रवाल युवा संगठन की ओर से रविवार को अग्रसेन जयंती महोत्सव भव्य रूप से मनाई जाएगी। महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रसलगंज स्थित अग्रसेन चौक पर सुबह आठ बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्होंने भी तैयारी पूरी कर ली है। हर पदाधिकारी कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटा है।

रविवार को अग्रसेन महाराज की 5145वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम हैं। सुबह आठ बजे अग्रसेन चौक परिसर में महायज्ञ होगा, जिसमें समाज के लोग आहुतियां देकर देश कल्याण की कामना करेंगे। कार्यक्रम में सेवा समर्पण का संदेश भी दिया जाएगा। भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

सुबह 10 बजे अभिनंदन समारोह है। 11 बजे अग्रसेन ज्योति पत्रिका का विमोचन, दोपहर एक बजे प्रसाद होगा। दोपहर दो बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। घोड़े पर सवार होकर राजकुमार निकलेंगे। अग्रसेन महाराज का रथ निकलेगा। महायज्ञ में उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल शामिल होंगे। अभिनंदन समारोह में मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार अग्रवाल, विद्या प्लाई एंड बो‌र्ड्स प्रालि के चेयरमैन, शोभायात्रा में अजय गर्ग, राजीव अग्रवाल, विवेक बंसल, नीति विधेयक शोध विभाग के प्रदेश सह संयोजक डा. राजीव अग्रवाल आदि शामिल होंगे। श्री अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि समारोह को भव्य बनाने के लिए उनकी पूरी टीम जुटी है, हम महोत्सव के माध्यम से सेवा-समर्पण का संदेश भी देंगे। महामंत्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को जो संदेश दिया है, उसे जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। जयंती संयोजक निकुंज अग्रवाल, सह संयोजक लोकेश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, प्रांजुल गर्ग, दुर्गेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ने कहा कि शोभायात्रा में पूरी टीम जुटेगी, शहर के लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। मीडिया प्रभारी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां भी होंगी।

chat bot
आपका साथी