किसान विरोधी सरकार को इस बार चुनाव में करेंगे साफ : केपी सिंह Aligarh news

वर्तमान सरकार सब कुछ बेचने पर उतारू है। यहां तक कि किसानों की खेती को बेचना चाहती है लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेंगे। जब तक स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं हो जाती तब तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:45 PM (IST)
किसान विरोधी सरकार को इस बार चुनाव में करेंगे साफ : केपी सिंह Aligarh news
राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह ।

अलीगढ़, जेएनएन । वर्तमान सरकार सब कुछ बेचने पर उतारू है। यहां तक कि किसानों की खेती को बेचना चाहती है, लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेंगे। जब तक स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं हो जाती तब तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह ने पीजरी में कार्यक्रम के दौरान कहीं।

आज कोई भी वर्ग वर्तमान सरकार से खुश नहीं

उन्होंने कहा कि वह अपनी प्रशासनिक सेवाओं के साथ चौधरी चरण सिंह व अजित सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वर्तमान सरकार सत्ता में नहीं थी तब ये महंगाई का ढोल पीटा करते थे। आज इनकी सत्ता आने के बाद महंगाई चरम पर पहुंच गई है लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। आज कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो वर्तमान सरकार की नीतियों से दुखी ना हो। 2022 में जनता किसान विरोधी इस सरकार को साफ कर देगी। भगवान राम के नाम पर चपत लगाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। रालोद कार्यकर्ता जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। रालोद ही किसान विरोधी काले कानून को खत्म करेगी।

chat bot
आपका साथी