Crime Followup : शिकार की तलाश में भटक रहा जंगली जानवर हिंसक हुआ, किसी को भी बना सकता है निशाना Aligarh news

एक सप्ताह से शिकार नहीं मिलने से तेंदुआ भूखा प्यासा घूम रहा है ऐसे में वह किसी को अपना शिकार बना सकता है। यह स्थिति मंगलवार की शाम को देखने को मिली जब तेंदुआ स्थानीय निवासी राकेश के घर में कूद गया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:34 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:41 PM (IST)
Crime Followup : शिकार की तलाश में भटक रहा जंगली जानवर हिंसक हुआ, किसी को भी बना सकता है निशाना  Aligarh news
जंगली जानवर के पैरों के निशान देखते ग्रामीण।

अलीगढ़, जेएनएन : एक सप्ताह से शिकार नहीं मिलने से तेंदुआ भूखा प्यासा घूम रहा है, ऐसे में वह किसी को अपना शिकार बना सकता है। यह स्थिति मंगलवार की शाम को देखने को मिली जब तेंदुआ स्थानीय निवासी राकेश के घर में कूद गया। छत के रास्ते से आए तेंदुए ने शुरू में राकेश के बकरी पर झपट्टा मारा। बकरी जंजीर तोड़ कर भागी तो उसने पडिया को अपना निशाना बनाना चाहा।

छत के रास्‍ते से भाग तेंदुआ

राकेश की पत्नी एवं पुत्र सुभाष  द्वारा शोर मचाने पर एवं तेंदुआ का पीछा करने का प्रयास करने पर तेंदुए ने सुभाष को भी अपना निशाना बनाना चाहा जिसने कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। इस दौरान शोर मचाने के बाद काफी लोग इकट्ठे हो गए तो तेंदुआ फिर से छत के रास्ते से भाग निकला। बाद में सैकड़ों लोगों द्वारा उसे बंबा व उसके आसपास एवं खेतों में तलाशा गया लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। रात में ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई, लेकिन बुधवार को दोपहर 1:00 बजे तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचा। इस दौरान गांव के काफी लोग थाना अध्यक्ष जवां चंचल सिरोही के पास पहुंचे एवं उनसे तेंदुआ पकड़वाने की मांग की पुलिस ने भी मामले की बावत वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है।

एक सप्ताह से नहीं मिला शिकार

एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने गांव के रिंकू व मोहन लाल की दो बकरियों को निशाना बनाया था। उसके बाद उसे कोई शिकार नहीं मिला, बीच में उसने संजय शर्मा की पडिया व सोनू की बछिया को भी अपना शिकार बनाना चाहा लेकिन जाग हो जाने के कारण वह शिकार करने में सफल नहीं हो सका।ऐसे में वह एक सप्ताह से भूखा प्यासा घूम रहा है अगर वर्तमान स्थति में वह और हिंसक हो गया तो किसी व्यक्ति को भी अपना शिकार बना सकता है।

chat bot
आपका साथी