अलीगढ़ में भाजपा पार्षदों ने क्यों खोला महापौर के खिलाफ मोर्चा, ये है वजह

भाजपा पार्षदों ने अब महापौर मोहम्मद फुरकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसको लेकर सोमवार को सुबह सेवा भवन में धरना दिया गया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 05:36 PM (IST)
अलीगढ़ में भाजपा पार्षदों ने क्यों खोला महापौर के खिलाफ मोर्चा, ये है वजह
अलीगढ़ में भाजपा पार्षदों ने क्यों खोला महापौर के खिलाफ मोर्चा, ये है वजह

अलीगढ़ (जेएनएन)। भाजपा पार्षदों ने अब महापौर मोहम्मद फुरकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसको लेकर सोमवार को सुबह सेवा भवन में धरना दिया गया।

नियमानुसार होनी चाहिए बोर्ड की बैठक

धरने पर भाजपा पार्षदों ने कहा कि महापौर जनहित के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। नगर निगम अधिनियम की अवहेलना की जा रही है। न नियमानुसार बोर्ड की बैठक कराई जा रही  और न विकास कार्यों को गति दी जा रही। बोर्ड की मीटिंग हर दो माह के अंदर होनी चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट व अन्य समस्याओं का निस्तारण न लोगों से शहर के लोग परेशान हैं। इस दौरान पार्षद दल के नेता वीरेंद्र सिंह, मुख्य सचेतक अनिल सेंगर एडवोकेट, उप सभापति पुष्पेंद्र सिंह जादौन, वैभव गौतम, डॉ. दिनेश शर्मा, सूरज माहौर, लक्ष्मीनारायण लच्छो, शेर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

पहले से ही हो रहा है विरोध

नगर निगम महापौर मो. फुरकान बसपा से हैं। उनकी पार्टी के 22 पार्षद जीते थे। एक पार्षद अबरार का निधन हो चुका है। अब 21 रह गए हैं। भाजपा के 34 हैं। आठ सपा, दो कांग्र्रेस और चार निर्दलीय हैं। भाजपा पार्षद शुरू से महापौर को घेरने का प्रयास करते रहे हैं। चुनाव के बाद दिसंबर से लेकर अब तक बोर्ड या कार्यकारिणी की मीटिंग हुईं  उसमें विभिन्न मुद्दों पर भाजपा पार्षदों और महापौर के बीच तीखी बहस भी हो चुकी है। यह तल्खी आज भी बनी हुई है।

महापौर बोले, शीघ्र होगी बैठक

महापौर मो. फुरकान का कहना है कि बोर्ड मीटिंग के लिए सभी पार्षदों से सवाल मांगे जा चुके हैं। 15 दिन से नगरायुक्त छुïट्टी पर थे। उपायुक्त का ट्रांसफर हो गया। स्वास्थ्य अधिकारी लंबे इलाज के बाद वापस आए हैं। अन्य लोग भी नहीं थे। अब अकेले तो हम बोर्ड मीटिंग नहीं बुला सकते। मैं दिल्ली में हूं। सोमवार को लौटकर पार्षदों से बात करूंगा। भाजपा के ज्यादातर लोग मुझे समझते हैं और सहयोग करते हैं। कुछ लोग विरोध कर रहे होंगे।

chat bot
आपका साथी