Good News : एक मार्च से अलीगढ़ व हाथरस से दौंडेंगी EMU पैसेंजर ट्रेन, रेलवे ने की तैयारी Aligarh News

रेलवे ने 22 मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण व संपूर्ण भारत में लोकडाउन घोषित होने के बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। हालांकि एक जून से कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका था।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:32 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:32 AM (IST)
Good News : एक मार्च से अलीगढ़ व हाथरस से दौंडेंगी EMU पैसेंजर ट्रेन, रेलवे ने की तैयारी Aligarh News
यात्रियों को इस सफर के बदले एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर का किराया देना होगा।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से अलीगढ़ व हाथरस से दिल्ली के बीच चलने वाली बंद पड़ी ईएमयू पैसेंजर ट्रेन एक मार्च से संचालित होगी। पहले की ही तरह ही इन ट्रेनों का लोकल स्टेशनों पर ठहराव होगा। यात्रियों को इस सफर के बदले एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर का किराया देना होगा। यात्री पिछले काफी समय से इन ट्रेनों को चलवाने की मांग कर रहे थे। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के स्टेशन पर ठहराव की समय सारिणी भी जारी कर दी है। 

ऐसे होगा ट्रेन का संचालन

रेलवे ने 22 मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण व संपूर्ण भारत में लोकडाउन घोषित होने के बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। हालांकि एक जून से कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका था। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों के अलावा लोकल स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि हाथरस किला स्टेशन से पुरानी दिल्ली तक संचालित होने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन सुबह 06:10 बजे चलकर सासनी, मडराक, दाउद खां के बाद 06:47 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन महरावल, कुलवा, सोमना होते हुए सुबह दस बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन वापसी में 05:55 बजे चलकर 08:40 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। हाथरस में रात 09:20 बजे पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि अलीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन सुबह 06:20 बजे चलेगी जो 09: 25 नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। नई दिल्ली से शाम 06:20 पर चलकर रात 09:10 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी