अलीगढ़ में डीएम को क्‍यों आया गुस्‍सा, जानिए विस्‍तार से

जल शक्ति अभियान केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इस अभियान के तहत जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कैच द रेन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 30 नंवबर 2021 तक इसका संचालन होना है। अब इस अभियान को पूरा करने में महज चार महीने बचे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:59 PM (IST)
अलीगढ़ में  डीएम को क्‍यों आया गुस्‍सा, जानिए विस्‍तार से
जल शक्ति अभियान केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

अलीगढ़, जेएनएन। जल शक्ति अभियान को लेकर जिले के अफसर फिक्रमंद नहीं दिख रहे है। इसी के चलते अधिकतर अफसर इसमें लापरवाही कर रहे हैं। अब डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इसको लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अफसरों को कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अफस्रों को हर हाल में 31 जुलाई तक रिपोर्ट देने के निर्देष दिए हैं।

जल शक्ति अभियान

डीएम ने कहा कि जल शक्ति अभियान केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इस अभियान के तहत जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कैच द रेन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 30 नंवबर 2021 तक इसका संचालन होना है। अब इस अभियान को पूरा करने में महज चार महीने बचे हैं। इसकी सफलता के लिए जल शक्ति मंत्री ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेसिंग से समीक्षा भी की थी। ऐसे में संबंधित सभी विभाग के अफसरों की जिम्मेदारी है कि पंरपरागत जल स्त्रोतों को चिन्हित कर वैज्ञानिक द्रष्टिकोण से सूची बनाते हुए कार्यक्रम योजना तैयार की जानी है।

31 तक मांगी रिपोर्ट

उन्होंने निर्देश दिये कि सभी जल निकाय एवं जलाशयों को एमआईएस वेब पोर्टल पर अपलोड करते हुए जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण किया जाए। अभियान के तहत जन शक्ति केंद्र जिला स्तर पर स्थापित किया जाएगा। सभी सरकारी भवनों को रूफ टाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग द्वारा संतृप्त किया जाएगा। उन्होंने निर्देष दिए कि परंपरागत जल निकायों एवं जलाशयों का चिन्हांकन कर पूर्ण निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए। नए जल निकायों का सृजन कर अभियान को सफल बनाया जाए। अभियान के तहत विभागीय प्रगति एवं कार्यों से संबंधित कार्ययोजना डीडीओ कार्यालय में 31 जुलाई तक उपलब्ध करा दी जाए।

chat bot
आपका साथी