एमएलसी चुनाव : स्नातक के लिए सफेद व शिक्षक के लिए गुलाबी रंग के मत पत्र का होगा प्रयोग Aligarh News

आगरा खंड शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंगलवार को सभी जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण चुनाव के गुर सिखाए गए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:43 PM (IST)
एमएलसी चुनाव : स्नातक के लिए सफेद व शिक्षक के लिए गुलाबी रंग के मत पत्र का होगा प्रयोग Aligarh News
आगरा खंड शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। आगरा खंड शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंगलवार को सभी जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इन्हें निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण चुनाव के गुर सिखाए गए। प्रभारी अधिकारी कार्मिक व सीडीओ अनुनय झा ने कहा कि हर निर्वाचन का एक अलग पैटर्न होता है। उसी के आधार पर चुनाव कराया जाता है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण करते हुए पेयजल, रैंप, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाएं परख लें। उन्होंने बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद रंग का और शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग के मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा। इसी तरह स्नातक निर्वाचन के लिए मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदाता के बाएं हाथ की ही बीच की उंगली पर अमिट स्याही लगेगी। पूरे चुनाव में स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी पैनी नजर रखेंगे।

 निष्पक्ष चुनाव में कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका

 निष्पक्ष चुनाव में कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 30 नवंबर को नुमाइश मैदान से पोलिंग पार्टिंया रवाना होंगी। इन्हें वाहनों से मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। यहीं पर रात में ठहरने की व्यवस्था होगी। बिना सैनिटाइजर व मास्क मतदान का अधिकारी नहीं दिया जाएगा। शारीरिक नियमों का विशेष रूप से पालन करना होगा। सुबह बाठ से शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। चुनाव में किसी भी दूसरी रंग की स्याही का प्रयोग नहीं होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में सात जोन व 16 सेक्टरों में बांटा गया है। शिक्षक व स्नाक मतदान के लिए अलग-अलग बूथ हैं। जिले में कुल 5242 शिक्षक व 47532 स्नातक के मतदाता है। कुल 91 बूथों पर चुनाव होना है। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी