अलीगढ़ में साप्ताहिक लाकडाउन दिखा बेअसर, आम दिनों की तरह रही आवाजाही

कोरोना के मामले कम होने पर लापरवाह दिख रहे शहर के लोग सब्जी दूध व किराने की दुकानों पर बिना मास्क पहुंच रहे ग्राहक।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:44 PM (IST)
अलीगढ़ में साप्ताहिक लाकडाउन दिखा बेअसर, 
आम दिनों की तरह रही आवाजाही
अलीगढ़ में साप्ताहिक लाकडाउन दिखा बेअसर, आम दिनों की तरह रही आवाजाही

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने पर अब शहर के लोग भी लापरवाह होने लगे हैं। शनिवार को लगा साप्ताहिक लाकडाउन बेअसर दिखा। लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया। बाजार में तो दुकानें पूरी तरह बंद दिखाई दीं, लेकिन गली मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह ही नजर आई। दूध, सब्जी व किराने की दुकानों पर भी तमाम लोग बिना मास्क लगाए सामान लेने पहुंचे। पुलिस भी इस दौरान ज्यादा सख्त नहीं दिखी। लोग बिना वजह घूमते भी दिखे।

कोरोना संक्रमण पर लगे अंकुश को कायम रखने के लिए प्रदेश सरकार ने दो दिन का साप्ताहिक लाकडाउन घोषित किया है। शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक बाजार बंद रखने के आदेश हैं। इन समय में केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। शनिवार को साप्ताहिक लाकडाउन का पहला दिन था, लेकिन लोगों पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखा। लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह नजर आई। लोग बिना मास्क के बाइक व गाड़ियों में घूमते दिखे। किराने व सब्जियों की दुकानों पर भी भीड़-भाड़ दिखाई दी। गली-मोहल्लों में पूरे दिन दुकानें खुली रहीं। इन लोगों में पुलिस की सख्ती का भी ज्यादा असर नहीं दिखा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शनिवार व रविवार दो दिन का लाकडाउन है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट दी गई है। पुलिस को सख्ती से इस लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं। मजिस्ट्रेटों को भी भ्रमण करते रहने की जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी