Aligarh Weather Forecast : मौसम होता जाएगा और गरम, सुबह-शाम की ठंड होगी कम

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अब आप गर्म कपड़ों को धीरे-धीरे पैक करने व पंखे चलाने की तैयारी शुरू कर सकते हैं क्यूंकि मौसम अब लगातार गर्म होता जाएगा। तीखी गर्मी दोपहर के समय पंखें चलाने पर मजबूर करेगी।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:17 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:17 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : मौसम होता जाएगा और गरम, सुबह-शाम की ठंड होगी कम
अब आप गर्म कपड़ों को धीरे-धीरे पैक करने व पंखे चलाने की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

अलीगढ़,जेएनएन। मौसम  का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अब आप गर्म कपड़ों को धीरे-धीरे पैक करने व पंखे चलाने की तैयारी  शुरू कर सकते हैं, क्यूंकि मौसम अब  लगातार गर्म होता जाएगा। तीखी गर्मी दोपहर के समय पंखें चलाने पर मजबूर करेगी। आज का अधिकतम तापमान ही 33   डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अब सुबह-शाम की हल्की ठंडक भी कम होने लगेगी। 

न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा

इन दिनों न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो रहा है। माह के अंत तक इससे  तीन-चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में सुबह-शाम की ठंड की विदाई भी होने वाली है। अब सुबह से धूप चुभनी शुरू हो गई है। 

इलेक्ट्रिक बाजार में रौनक

मौसम का मिजाज बदलते ही बाजार में रौनक आ गई है। हल्के कपड़ों की दुकानों के साथ इलेक्ट्रॉनिक बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। पुराने कूलर पंखे ठीक कराए जा रहे हैं, तो नए की भी खरीद शुरू हो गई है।

ठंडे पेय पदार्थों का लुत्फ

मौसम बदलते ही होटल रेस्टोरेंट ओके मीनू में अचानक ठंडे पेय पदार्थ नजर आने लगे हैं। लोग भी बड़े शौक से आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक आदि का लुत्फ उठाने लगे है। सड़कों पर भी आइसक्रीम की रेहड़िया नजर आने लगी है।

विशेषज्ञों ने चेताया

मौसम का मिजाज बदलते ही लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। खान-पान के तौर-तरीकों में बदलाव आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी खुद को एक साथ न बदलें। सुबह शाम की ठंड की अनदेखी न करें । खानपान में ठंडे पेय व पदार्थ लेने से बचें। खासतौर से सफाई का ध्यान र

chat bot
आपका साथी