Aligarh Weather Forecast : आज गरमाएगा मौसम, सुबह से चटख धूप

मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव चल रहा है। दिन में चटख धूप निकलती है तो रात में ठंडक का एहसास हो रहा है। रविवार को सूरज ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज हवा भी चल रही है लेकिन धूप अपना असर दिखा रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 10:33 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 10:33 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : आज गरमाएगा मौसम, सुबह से चटख धूप
मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव चल रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव चल रहा है। दिन में चटख धूप निकलती है तो रात में ठंडक का एहसास हो रहा है। रविवार को सूरज ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तेज  हवा भी चल रही है, लेकिन धूप अपना असर दिखा रही है। दोपहर में आज मौसम गरमाने  की आशंका है। तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस  रहने का अनुमान है। आज भी आसमान सुबह से ही साफ है। इससे सूरज ने समय पर दर्शन दे दिए। धूप ने अब चटख रंग ले लिए, हवा से वातावरण में हल्की नमी है। हवा थमते ही धूप चुभने लगती है। अभी तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। 

तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में) 

तिथि,  अधिकतम, न्यूनतम

04 अप्रैल, 38,20

03 अप्रैल, 34, 16

02 अप्रैल, 35, 16

01 अप्रैल, 37, 16

31 मार्च,38, 14

30 मार्च, 39, 17

29 मार्च, 38, 18

28 मार्च, 36, 20

chat bot
आपका साथी