Aligarh Weather Forecast : रात में बूंदाबादी से मौसम खुशगवार, सुबह सूर्य ने दिखाए तेवर

अलीगढ़ में रोजाना मौसम बदल रहा है। गुरुवार रात को हल्‍की बूंदाबादी से मौसम खुशगवार हो गया लेकिन शुक्रवार को सुबह उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। सुबह मौसम कुछ ठीक था। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। तूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:56 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : रात में बूंदाबादी से मौसम खुशगवार, सुबह सूर्य ने दिखाए तेवर
सुबह मौसम कुछ ठीक था। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ में रोजाना मौसम बदल रहा है। गुरुवार रात को हल्‍की बूंदाबादी से मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन शुक्रवार को सुबह उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। सुबह मौसम कुछ ठीक था। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। तूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ गई है। दो-चार दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक उछाल

पिछले चार दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक का उछाल आया है। सुबह से ही सूर्य देव के तेवर तीखे दिखाई पड़े। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों की व्याकुलता बढ़ गई। स्कूल की छुट्टी होेने से छोटे बच्चों को गर्मी से काफी परेशान देखा गया। घरों में मौजूद पंखे, कूलर व एसी तक राहत नहीं दे पा रहे थे। परेशान लोगों की निगाहें आसमान की ओर टिकी हुई थीं कि झमाझम बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

chat bot
आपका साथी