Aligarh Weatherforecast : मौसम ने बदली करवट, कभी निकल रही धूप तो कभी बादल हो रहे हावी

अलीगढ़ में मौसम निरंतर करवट बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह कोहरा तो हट गया लेकिन कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल हावी हो रहे हैं। हालांकि गुरुवार से ठंडक कुछ कम हैं लेकिन गलन भरी सर्दी बरकरार है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:45 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : मौसम ने बदली करवट, कभी निकल रही धूप तो कभी बादल हो रहे हावी
अलीगढ़ में मौसम निरंतर करवट बदल रहा है।

अलीगढ़,जेएनएन। अलीगढ़ में मौसम निरंतर करवट बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह कोहरा तो हट गया, लेकिन कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल हावी हो रहे हैं। हालांकि गुरुवार से ठंडक कुछ कम हैं, लेकिन गलन भरी सर्दी बरकरार है।  

ऐसा है मौसम का हाल 

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शहर में ठंड बरकरा है।  हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में पूरा शहर आ चुका है। ऊपर से सर्द हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है। पहाड़ों की सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में पांच दिन के अंदर करीब  5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री था जो लुढ़ककर 8.0 डिग्री हो गया। पहाड़ों में बढ़ती बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण गलन भरी ठंड ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। शीत लहर ने सर्दी में फिर इजाफा कर दिया है। आने वाले दिनों में पारा के और नीचे गिरने की आशका है। सर्दी बढ़ने के साथ अब घना कोहरा भी छाएगा। दिन का तापमान गिरने के साथ आ‌र्द्रता बढ़ने के बाद यह स्थिति बनेगी। इस हफ्ते हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।

धूप भी बेअसर: सुबह से धूप खिल रही है, इससे शीतलहर का असर कुछ कम तो हुआ है, मगर ठिठुरन बढ़ गई है। सार्वजनिक स्थानों पर रात भर लोग अलाव के सामने ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। 

chat bot
आपका साथी