Aligarh Weather Forecast : मौसम में उतार- चढ़ाव जारी, निरंतर बढ़ रहा तापमान

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन बादल और आंधी के चलत मौसम में कुछ ठंडा हुआ था लेकिन आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। आसमान भी साफ है। दूर-दूर तक बादल भी नजर नहीं आ रहे। 11 बजे का तापमान 33 सेल्सियस था।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:36 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:36 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : मौसम में  उतार- चढ़ाव जारी, निरंतर बढ़ रहा तापमान
। आसमान भी साफ है। दूर-दूर तक बादल भी नजर नहीं आ रहे।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन बादल और आंधी के चलत मौसम में कुछ ठंडा हुआ था, लेकिन आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। आसमान भी साफ है। दूर-दूर तक बादल भी नजर नहीं आ रहे। 11 बजे का तापमान 33 सेल्सियस था। जैसे जैसे सुबह दोपहर की बढ़ रही है, वैसे वैसे तापमान बढ़ता जा रहा है। 

 अब सूरज दिखा रहा तेवर 

दो  दिन पहले आंधी-बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया था।आज दोपहर में सूरज ने फिर तेवर दिखाए। हालांकि, तेज हवा से कुछ राहत है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई थी। अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ थाअगले 24 घंटे में फिर से बूंदी-बांदी या बारिश होने का अनुमान है।  पिछले कई दिनों से शहर धूप से तपा जा रहा था। गर्म हवा ने शरीर को खूब झुलसाया। वातावरण में छाई उमस ने हालत खस्ता कर दी। विगत तीन दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए थे। गुरुवार शाम तेज अंधड़ और बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया। रात में ठंडी हवा चलीं, इससे वातावारण में नमी छाई रही। शुक्रवार को भी ठंडी पुरबा से मौसम खुशगवार रहा। सूरज समय पर निकला, मगर धूप में वो बात नहीं रही। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे, इससे मौसम खुशगवार रहा। लेकिन दोपहर बाद आसामान साफ होने के बाद धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, मगर ठंडी पुरबा चलने से अब उमस का अहसास नहीं हैं। इस समय धूप और हवा, दोनों के बीच ही जैसे शर्त लगी हो। बहरहाल, तापमान गिरने से राहत मिली। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। कोल्डड्रिंक, शर्बत, लस्सी आदि से परहेज करें।

chat bot
आपका साथी