अलीगढ़ में धूप खिलने से मौसम साफ, तापमान चढ़ने से बढ़ी गर्मी Aligarh news

मानसून की दस्तक के बाद इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं तो दिन में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान भी कर रही है। सोमवार को सुबह की शुरुआत भी तेज धूप से हुई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 10:45 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 10:45 AM (IST)
अलीगढ़ में धूप खिलने से मौसम साफ, तापमान चढ़ने से बढ़ी गर्मी Aligarh news
मानसून की दस्तक के बाद इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

अलीगढ़,जेएनएन। मानसून की दस्तक के बाद इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं, तो दिन में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान भी कर रही है। सोमवार को सुबह की शुरुआत भी तेज धूप से हुई। तापमान चढ़ने के साथ गर्मी और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी होगी।

गर्मी से बेहाल लोगों को अभी झमाझम बारिश का इंतजार

यूं तो मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। लेकिन, मौसम में ठंडक नहीं आई। हल्की बारिश कुछ देर के लिए ही राहत पहुंचा सकी। लेकिन, गर्मी से बेहाल लोगों को अभी झमाझम बारिश का इंतजार है। हालांकि सुबह शाम मौसम बदलने के साथ ठंडी हवाएं चलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है। लेकिन, दोपहर में चिलचिलाती धूप पसीने छुड़ा रही है। सोमवार को सुबह से ही सूरज की तेज तपन ने लोगों को बुरा हाल कर दिया। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 39, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे का तापमान ही 35 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के अंदर पारा 40 पार पहुंच सकता है। इधर, देहात में धान की रोपाई की तैयारी में जुटे किसानों को भी बारिश का इंतजार है। अन्य फसलों को भी अधिक सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। हालांकि दिल्ली में भी अभी मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। यहां भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है।

chat bot
आपका साथी