हल्की बारिश से मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत Aligarh News
शुक्रवार को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर 330 बजे मौसम ने करवट ली और बादल छा गए। हालांकि पहले तेज आंधी के आसार बन रहे थे। धूल भरी आंधी हल्की रही। मगर कुछ देर बाद ही हवा थम गई और उसके बाद बादल छा गए।
अलीगढ़, जेएनएन। शुक्रवार को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर 3:30 बजे मौसम ने करवट ली और बादल छा गए। हालांकि पहले तेज आंधी के आसार बन रहे थे। धूल भरी आंधी हल्की रही। मगर कुछ देर बाद ही हवा थम गई और उसके बाद बादल छा गए। फिर तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की बूंदें 10 मिनट तक लगातार पड़ती रहीं। हालांकि इस बीच धूप भी निकली रही। बारिश से तेज गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।
ऐसा था आज अलीगढ़ में मौसम
इधर चार दिनों से मौसम में थोड़ा परिवर्तन था। सुबह और शाम नमी भरी हवा चल रही थी। हल्की हवा में नमी होने से लोग राहत महसूस कर रहे थे। मगर दोपहर में तेज धूप के चलते गर्मी का लोगों से लोगों का हाल बेहाल था। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ लग रहा था। सुबह 10:00 बजे भी हल्के बादल छाए हुए थे। खिली धूप नहीं निकली थी। इससे आसार बन रहा था कि मौसम बदल सकता है। हालांकि दोपहर 12:00 बजे तक कड़ी धूप थी। हवा भी तेज थी। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम करवट बदलने लगा और बादल छाने लगे। दोपहर 3:00 बजे बादल पूरी तरह छा गए और 3:30 बजे बजे बारिश शुरू हो गई। 10 मिनट तक बारिश की मोटी-मोटी बूंदें धरती पर पड़ती रही। इससे धरती की कुछ तपन कम हुई है। मगर खुलकर बारिश ना होने से धरती की उमस लोगों को जरूर परेशान करेगी। वहीं, बारिश शुरू होने से लोग जहां थे वहां ठहर गए। बारिश से बचाव करने लगे। मगर कुछ देर बाद ही बारिश थमने से एक बार फिर जनजीवन सामान्य हो गया।अप्रैल बीतने वाला है ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए कुछ राहत भरी है। क्योंकि 90 फीसद गेहूं खेतों में कट चुका है। कुछ स्थानों पर ही पीछती रह गया है । उसकी ही कटान चल रही है। इससे खेत पूरी तरह से खाली पड़े हुए हैं। किसान धान की पौध लगाने की तैयारी में हैं। बारिश होने से खेतों में नमी होगी और खेतों की जुताई करने में आसानी होगी। हालांकि, बारिश की जरूरत है, मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया है कि इस बार जून और जुलाई में अच्छी बारिश होगी। जिससे धान के किसानों को फायदा होगा।