Aligarh Weather Forecast : फिर बदला मौसम, तेज धूप कर रही परेशान

मौजदूा समय में जैसे जैसे पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे अलीगढ़ में मौसम भी बदल रहा है। हालात यह हैं कि नेता चुनाव प्रचाार के लिए तेज धूप का सामना कर रहे हैं। दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान भी कर रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:34 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:34 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : फिर बदला मौसम, तेज धूप कर रही परेशान
दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान भी कर रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। मौजदूा समय में जैसे जैसे पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे अलीगढ़ में मौसम भी बदल रहा है। हालात यह हैं कि नेता चुनाव प्रचाार के लिए तेज धूप का सामना कर रहे हैं। दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान भी कर रही है। 

ऐसा हैै अलीगढ़ में चुनावी मौसम   

मौसम का मिजाज इन दिनों गर्म है। तापमान कभी एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है, तो कभी कमी आ जाती है। लेकिन, मौसम पूरी तरह साफ है। सुबह से चटक धूप निकल आती है। दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान भी कर रही है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल इसी तरह गर्म रहेगा। तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बार फरवरी में ही सूर्यदेव ने बादलों को ठक दिया। मार्च के आते-आते गर्मी पूरी तरह आ गईं। तेज धूप निकलने लगी। वहीं अब अप्रैल में रोजाना चटक धूप निकल रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, जो शुक्रवार को दो डिग्री घटकर 37 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से चार डिग्री कम होकर 19 पर आ गया। लेकिन, इससे मौसम में खासा फर्क नहीं गया। सुबह छह बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इसके बाद धीरे-धीरे सूरज की तपिश तेज होती गई। सुबह 10 बजे तक चटक धूप निकल आई। वहीं कोरोना काल में दोपहर में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है।  तेज धूप से गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। किसानों ने गेंहू की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने इसी तरह गर्मी रहने और हल्की हवा चलने की संभावना जताई है। 

पार्कों में बढ़ी भीड़ : एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। वहीं मौसम भी गर्म है। ऐसे में सुबह टहलने वालों की संख्या बढ़ गई है। इन दिनों पार्कों में भीड़ नजर आ रही है। लेकिन, कोरोना के चलते लोग नियमों के दायरे में रहकर टहल रहे हैं। पार्कों में लोगों के चेहरे पर मास्क लगा दिखता है। जबकि शारीरिक दूरी का पालन भी हो रहा है।

chat bot
आपका साथी