अलीगढ़ में हवाई फायरिंग कर किया शस्त्र पूजन

अखिल भारत हिदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डा. पूजा शकुन पांडेय ने विजयदशमी पर्व पर महात्मा गांधी पर फिर दिया विवादित बयान।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:49 PM (IST)
अलीगढ़ में हवाई फायरिंग कर किया शस्त्र पूजन
अलीगढ़ में हवाई फायरिंग कर किया शस्त्र पूजन

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : दो साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर गोली मारकर सुर्खियों में आईं अखिल भारत हिदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डा. अन्नपूर्णा भारती (पूजा शकुन पांडेय) एक बार फिर चर्चाओं में हैं। विजयदशमी पर उन्होंने नौरंगाबाद पार्टी कार्यालय पर शस्त्र पूजन के समय बंदूक से हवाई फायरिग की। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय ने भी फायरिंग की। फिर हथियारों का पूजन भी किया। डा. अन्नपूर्णा ने विवादित बयान भी दिया। कहा, कलयुग में आजादी के बाद नाथूराम गोडसे ने भी हिदुओं की अस्मिता को बचाने के लिए शस्त्र उठाया और गांधी का वध किया। फायरिग करते हुए की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। डा. अन्नपूर्णा का दावा है कि ये टाय गन (बच्चों की बंदकू) थी। फायरिग की आवाज के बारे में उन्होंने कहा कि पटाखा लगा हुआ था।

शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे शस्त्र पूजन किया गया। डा. अन्नपूर्णा ने कहा कि जो शस्त्र रखना और चलाना नहीं जानता है वह हिदू नहीं हो सकता है। हिदू कभी अहिसा का पुजारी नहीं रहा, हिदू ने सदैव धर्म की रक्षा के लिए हथियार उठाया है। लोगों पर अत्याचार नहीं किया, लेकिन अत्याचार को समाप्त करने के लिए कदम उठाया है। धर्म रक्षा के लिए वध किया है। भगवान राम ने रावण का वध किया और धर्म की स्थापना की। भगवान कृष्ण ने महाभारत जैसा युद्ध सिर्फ धर्म की स्थापना के लिए होने दिया। हमारे सभी देवी देवताओं ने धर्म रक्षा के लिए शस्त्र उठाया है। हिदू समाज के बच्चों व महिलाओं को शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान होना चाहिए। हर हिदू को अपने घर में शस्त्र रखना चाहिए। हमारी छोटी-छोटी बच्चियों व युवा पीढ़ी को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। अखिल भारत हिदू महासभा नवंबर में एक महीने का प्रशिक्षण शिविर लगाएगी, जिसमें आत्मरक्षा के लिए शस्त्र व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य, महेश बरोला, राज लोधी, काशी विश्वनाथ पांडेय, अशोक पांडेय, लक्ष्मी नारायण पांडेय आदि मौजूद थे।

.........

इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कोई शिकायत भी नहीं मिली है। फिर भी मामले की जानकारी कराई जा रही है। फायरिग की बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी