जन जन को जगाएंगे, अचल को स्वच्छ बनाएंगे, 25 को होगी समृद्धि की आरती Aligarh News

अचल सरोवर की स्वच्छता के लिए एक बार फिर शहर के लोग उतर गए हैं। अपने कदम बढ़ा दिए हैं। फिर से सरोवर के घाटों को चमका कर दम लेंगे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 04:53 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 04:23 PM (IST)
जन जन को जगाएंगे, अचल को स्वच्छ बनाएंगे, 25 को होगी समृद्धि की आरती Aligarh News
जन जन को जगाएंगे, अचल को स्वच्छ बनाएंगे, 25 को होगी समृद्धि की आरती Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। अचल सरोवर की स्वच्छता के लिए एक बार फिर शहर के लोग उतर गए हैं। अपने कदम बढ़ा दिए हैं। फिर से सरोवर के घाटों को चमका कर दम लेंगे। अचल सरोवर रक्षक दल के साथ सफाई कर्मियों ने सरोवर पर सफाई अभियान चलाया। सुबह 6.30 बजे सफाईकर्मी आरती घाट पर पहुंचेे। पहले उन्होंने आरती घाट की सीढिय़ों को चमकाया। वाल्मीकि घाट पर लगे कूड़े के ढेर कुछ ही देर में हटा दिए। पानी में तैर रही पॉलीथिन और कपड़े आदि निकाले। सभी ने अचल सरोवर की स्वच्छता की शपथ भी ली।

हम हैं साथ

अचल सरोवर रक्षक दल की टीम भी सुबह आरती घाट पर सफाई अभियान में जुटी रही। झाड़ू लेकर आरती घाट की सीढिय़ां चमका दीं। 'अचल हमारी शान है, शहर की पहचान है, अचल सरोवर, अटल धरोहर' आदि नारे गूंजे। कृष्णा गुप्ता, प्रीति वाष्र्णेय ने कहाकि अचल सरोवर आस्था का केंद्र है, इसे साफ-सुथरा रखने में हम पीछे नहीं हटेंगे। अमित सोनी, मोहन लाल वर्मा ने कहाकि शहर के लोगों की भावनाएं अचल सरोवर से जुड़ी हुई हैं, इसलिए एक बुलावे पर सभी आ जाते हैं। लक्ष्मीराज सिंह, रेनुका सिंह ने कहाकि अचल के प्रत्येक घाटों को हम चमकाएंगे। आशीष पॉल, विजय सिंह ने कहाकि दैनिक जागरण की बदौलत अचल सरोवर साफ-सुथरा बना हुआ है। विनोद, हेमंत आदि मौजूद थे।

स्वस्थ और समृद्धि की आरती

अचल सरोवर पर 25 अक्टूबर को स्वस्थ और समृद्धि की आरती होगी। बैंडबाजों की धुन पर होने वाली विशाल आरती में शाम पांच बजे आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आरती घाट को मिट्टी के दीये से सजाया जाएगा। इसमें तमाम सामाजिक संस्थाएं और शहर के लोग भी शामिल होंगे। आप भी मिट्टी के दीये के साथ इस उत्सव में शामिल हों। अपने साथ मिट्टी के दीये जरूर लाएं, जिससे आरती की भव्यता बनी रहेे।

chat bot
आपका साथी