देखते ही डीएम ने कहा,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से स्वच्छ होगा अचल सरोवर का जल Aligarh News

सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की भी यही मंशा है कि समस्त पौराणिक धार्मिक स्थल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हों ताकि प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं का विस्तार मिल सके। रोजगार के अवसर भी मिलें।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 05:49 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 05:49 PM (IST)
देखते ही डीएम ने कहा,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से स्वच्छ होगा अचल सरोवर का जल Aligarh News
सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

अलीगढ़, जेएनएन। पौराणिक अचल सरोवर में सड़क का गंदा पानी रोकने के समुचित इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, सरोवर के जल काे स्वच्छ रखने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना भी है। मंगलवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने अचल सरोवर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की भी यही मंशा है कि समस्त पौराणिक धार्मिक स्थल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हों, ताकि प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं का विस्तार मिल सके। रोजगार के अवसर भी मिलें।

मानक के अनुरूप हों कार्य

डीएम ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता और मानक के अनुरूप कार्य पूरा किया जाए। आवश्यकता हो तो संसाधन बढ़ाए जाएं। प्रोजेक्ट मैनेजर हरिओम शर्मा ने बताया कि 25.72 करोड़ रूपये की लागत से अचल सरोवर का सुंदरीकरण किया जा रहा है। सरोवर की सीसी बाउंड्रीवाल, लगभग 500 मीटर का एलीबेटेड परिक्रमा पथ, आरती घाट, हवनकुंड, म्युजिकल फाउंटेन, दुकानों के नवनिर्माण के साथ ही सरोवर के मध्य 20 फीट ऊचांई की भव्य शिव प्रतिमा की स्थापना कराई जानी है। उन्होंने बताया कि शहर के दूषित जल व सीवेज को आरसीसी की बाउंड्रीवाल से सरोवर में गिरने से रोका जाएगा। सरोवर के जल को शुद्ध करने के लिए 250 किलो लीटर क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। सरोवर के परिक्रमा मार्ग के लिए पाइलिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। सटरिंग लगाई जा रही है और जल्द ही इस पर लेंटर डालकर परिक्रमा मार्ग तैयार करा दिया जाएगा। धन आवंटन के सापेक्ष 4.76 करोड़ की धनराशि अब तक विकास कार्यों पर व्यय की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, डीडीओ भरत कुमार मिश्र, एसडीएम कोल कुवंर बहादुर सिंह, अवर अभियंता अमित स्वरूप नरमा, कांट्रेक्टर दीपक अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी