Ganga Dussehra: अलीगढ़ में गंगा-यमुना में बढ़ रहा जल स्तर, दशहरा के स्नान पर प्रशासन अलर्ट

एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने शनिवार को सांकरा घट का निरीक्षण किया। यहां पर पानी की स्थिति को देखा। संयोग से रविवार को गंगा स्नान भी है। ऐसे में सांकरा घाट पर भीड़ एकत्रित होने की भी संभावना है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:26 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 01:26 PM (IST)
Ganga Dussehra: अलीगढ़ में गंगा-यमुना में बढ़ रहा जल स्तर, दशहरा के स्नान पर प्रशासन अलर्ट
एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने शनिवार को सांकरा घट का निरीक्षण किया।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्तराखंड में कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते जिले से होकर बहने वाली गंगा व यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते प्रशासन भी अलर्ट हो गया। दोनों तहसीलों के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने शनिवार को सांकरा घट का निरीक्षण किया। यहां पर पानी की स्थिति को देखा। संयोग से रविवार को गंगा स्नान भी है। ऐसे में सांकरा घाट पर भीड़ एकत्रित होने की भी संभावना है। प्रशासन ने बढ़ते पानी को देखते हुए बेरीकेडिंग करा दी है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को भी लगाया गया है।

गंगा स्‍नान पर पुख्‍ता किए सुरक्षा इंतजाम

पदेश में अब मानसून की आहट हो चुकी है। शनिवार की बारिश से इसकी शुरुआत भी हो गई। ऐसे में गंगा-यमुना में भी पानी का स्तर बढ़ने लग गया है। अब रविवार को गंगा दशहरा का पर्व है। ऐसे में जिले में बड़ी संख्या में सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के ठोस इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता के साथ सांकरा घाट का निरीक्षण किया। एसडीएम अतरौली ने बताया कि सांकरा घाट पर रविवार से से स्नान करने बालो की भीड़ जुटने की संभावना है। इसके लिए वेरिकेटिंग करने के साथ साथ दो एसओ, 10 सब इंस्पेक्टर,दो दर्जन सिपाही व डेढ़ दर्जन पीएसी बटालियन की तैनाती की है। लोगो से अपील है कि कोविड में अपने घरों पर रहें। साप्ताहिक लाकडाउन का पालन करें।

chat bot
आपका साथी