भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष का किया जोशीला स्वागत

वीरपुरा में रविवार को भाकियू भानू गुट के नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर का ग्रामीणों व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:17 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:17 AM (IST)
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष  
का किया जोशीला स्वागत
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष का किया जोशीला स्वागत

अलीगढ़ : वीरपुरा में रविवार को भाकियू भानू गुट के नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर का ग्रामीणों व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो कमान सौंपी हैं, उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रिय किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हर समय वह तैयार रहेंगे। जल्द ही युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान किसानों ने युवा जिलाध्यक्ष को स्थानीय बैंक में हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया, जिस पर युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस मौके बुलंदशहर के युवा जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष गोविल जादौंन, प्रेमपाल सिंह, अजय ठाकुर, रवि ठाकुर, ओमवीर सिंह मोची, विपिन चौधरी, विपिन कुमार सिंह, देव ठाकुर, मुकेश कुमार, बहादुर सिंह, रविकांत, जगवीर सिंह, सुमित जादौंन, लालाराम, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

इगलास में रालोद की महापंचायत 28 को

संसू, इगलास : जिला पंचायत सदस्य सुलेखा सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। किसानों के नलकूप पर जबरन मीटर लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। वर्तमान सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इसके विरोध में 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे तहसील मुख्यालय पर किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन किया गया है। उन्होंने किसानों व मजदूरों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी